Raipur Breaking: धान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…

रायपुर: अभनपुर-राजिम मार्ग पर धान से भरे ट्रक में आग लगने से मचा हड़कंप
रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग पर स्थित विंध्यवासिनी नगर (धर्मकांटा) के पास आज एक धान से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार और पुलिसकर्मी पहुंचे, लेकिन फायर ब्रिगेड का कोई वाहन घटना स्थल पर आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंचा। Raipur Breaking: धान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…
आग बुझाने की प्रयासों में कोई सफलता नहीं मिली
मौके पर पहुंचे राहगीरों और आसपास के निवासियों ने बाल्टियों और पानी टैंकर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग के तेजी से फैलने के कारण स्थिति पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। Raipur Breaking: धान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट
घटना के बारे में जानकारी देते हुए अभनपुर तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने बताया कि ट्रक रायपुर की ओर जा रहा था और आग लगने का कारण वाहन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रक में लोड धान को ज्यादा क्षति नहीं हुई है। Raipur Breaking: धान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…
अधिकारियों से संपर्क का प्रयास बेकार
इस घटना के बाद अभनपुर थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। Raipur Breaking: धान से भरे ट्रक में लगी भीषण आग…



















