LIVE UPDATE
रायपुर

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रूट मैप जारी – भारी वाहनों पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

रायपुर में सेजबहार में आयोजित होगी शिव महापुराण कथा

श्री शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आज से 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सेजबहार में आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। अनुमानित रूप से रोजाना लगभग दो लाख लोग इस कथा में भाग ले सकते हैं। ऐसे में सेजबहार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रूट मैप जारी – भारी वाहनों पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

सेजबहार रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

यातायात पुलिस ने सेजबहार क्षेत्र में जाम की स्थिति से बचने के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। टिकरापारा और संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी। इस दौरान भारी माल वाहक वाहनों को सेजबहार रोड से पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। सभी वाहनधारियों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रूट मैप जारी – भारी वाहनों पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वैकल्पिक मार्ग और डायवर्सन की व्यवस्था

धमतरी, कुरूद, अभनपुर, माना और रायपुर की ओर जाने वाले वाहनधारियों से अपील की गई है कि वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। इस मार्ग से यात्रा करने से जाम से बचा जा सकता है। साथ ही, कुछ प्रमुख स्थानों पर डायवर्सन की व्यवस्था की गई है:

  • भखारा से सेजबहार मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के पास डायवर्सन रहेगा।
  • संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग पर कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रूट मैप जारी – भारी वाहनों पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

पार्किंग व्यवस्था और पैदल जाने की अपील

कार्यक्रम स्थल के पास पार्किंग के लिए लगभग 8 स्थान निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 50,000 से ज्यादा गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं। जाम से बचने के लिए पार्किंग स्थल कार्यक्रम स्थल से एक से दो किलोमीटर दूर रखे गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना होगा। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रूट मैप जारी – भारी वाहनों पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

पार्किंग स्थल:

  • संतोषी नगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी में वाहन पार्क करेंगे।
  • खिलौरा, छछानपैरी, खोपरा, मुजगहन की ओर से आने वाले श्रद्धालु वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और मुजगहन गौठान में पार्क करेंगे।

आमजन से अपील

  1. टिकरापारा से सेजबहार जाने वाले औसतन 1 लाख गाड़ियां रोज़ गुजरती हैं, ऐसे में सुबह और शाम के समय जाम की संभावना अधिक रहेगी। इसलिए, अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।
  2. रायपुर-धमतरी यात्रा करने वाले वाहनधारियों को माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी जाती है, ताकि असुविधा से बचा जा सके। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रूट मैप जारी – भारी वाहनों पर रोक, वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE