सैफ अली खान पर हमले के बाद हमलावर की खोज जारी, रेलवे स्टेशन के पास देखा गया

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बाद पुलिस ने हमलावर की तलाश तेज कर दी है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के हाथ हमलावर की एक नई तस्वीर लगी है, जो वायरल हो रही है। यह तस्वीर सैफ के घर और बांद्रा के लकी होटल इलाके के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की है। तस्वीर में हमलावर ने अपना हुलिया बदल लिया है और अब वह आसमानी रंग की शर्ट पहने हुए नजर आ रहा है। सैफ अली खान पर हमले के बाद हमलावर की खोज जारी, रेलवे स्टेशन के पास देखा गया
35 पुलिस टीमें लगीं हैं हमलावर को पकड़ने में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तस्वीर सुबह 8 बजे की है, जब हमलावर को बांद्रा थाने और रेलवे स्टेशन के बीच देखा गया। मुंबई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 35 पुलिस टीमों को तैनात किया है, लेकिन अभी तक हमलावर को पकड़ने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है। सैफ अली खान पर हमले के बाद हमलावर की खोज जारी, रेलवे स्टेशन के पास देखा गया
शाहरुख खान के घर के पास अज्ञात शख्स का संदिग्ध वीडियो वायरल
इस बीच, शाहरुख खान के घर मन्नत की दीवार के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति का वीडियो भी वायरल हो रहा है। यह वीडियो 14 जनवरी का है, जो सैफ अली खान पर हमले से दो दिन पहले का है। वीडियो में एक शख्स दीवार के पास सीढ़ी लगाकर अंदर झांकने की कोशिश करता है। हालांकि, दीवार पर कंटीले तार होने के कारण वह बहुत संभलकर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह अंदर झांकता है, बंगले के कुत्ते भौंकने लगते हैं, जिससे सुरक्षा गार्ड चौकस हो जाते हैं। सैफ अली खान पर हमले के बाद हमलावर की खोज जारी, रेलवे स्टेशन के पास देखा गया
गार्ड ने की शख्स की तलाश, सीढ़ी मिली
गार्ड जब बाहर जाकर देखते हैं तो वह शख्स वहां से भाग जाता है, लेकिन सीढ़ी छोड़ जाता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि शाहरुख खान का बंगला उसी बांद्रा इलाके में है, जहां सैफ अली खान पर हमला हुआ था। सैफ अली खान पर हमले के बाद हमलावर की खोज जारी, रेलवे स्टेशन के पास देखा गया



















