LIVE UPDATE
भिलाई

पार्टनरशिप फर्म में लेन-देन विवाद: निजी खाते से हुआ लेन-देन, झूमाझटकी और आरोपों की गूंज

कोचिंग संस्थान के दो पार्टनर्स के बीच विवाद ने लिया गंभीर रूप

भिलाई नगर: सिविक सेंटर स्थित आईआईटियंस गुरु कोचिंग इंस्टीट्यूट में दो पार्टनर्स के बीच आय-व्यय को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवारों ने एक-दूसरे पर दुर्व्यवहार, झूमाझटकी और धमकी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सिद्धार्थ चौरे की शिकायत पर कैलाश, तारन, प्रकाश और फल्कुराम चंद्रवंशी के खिलाफ, जबकि कैलाश चंद्रवंशी की शिकायत पर रितेश और सिद्धार्थ चौरे के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। सभी पर धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) के तहत केस पंजीकृत किया गया है। पार्टनरशिप फर्म में लेन-देन विवाद: निजी खाते से हुआ लेन-देन, झूमाझटकी और आरोपों की गूंज

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विवाद का कारण: निजी खाते से लेन-देन

कैलाश चंद्रवंशी ने पुलिस को बताया कि पार्टनर रितेश चौरे ने कोचिंग संस्थान के खाते की बजाय अपने व्यक्तिगत खाते से लेन-देन किया। कैलाश ने शुरू में दोस्ती और विश्वास के कारण इस पर आपत्ति नहीं जताई।

लेकिन जब नगद राशि और आय-व्यय का हिसाब मांगने की बात आई, तो रितेश ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कैलाश का आरोप है कि कई पारिवारिक बैठकों के बावजूद रितेश ने हिसाब देने से साफ इनकार कर दिया। पार्टनरशिप फर्म में लेन-देन विवाद: निजी खाते से हुआ लेन-देन, झूमाझटकी और आरोपों की गूंज

झगड़े और झूमाझटकी का आरोप

कैलाश का दावा है कि अंतिम बैठक में रितेश ने दादागिरी की और गाली-गलौज करते हुए झूमाझटकी की। कैलाश ने यह भी आरोप लगाया कि रितेश के साथ कुछ ऐसे लोग थे, जो बाउंसर जैसे लग रहे थे और उन्होंने धमकी दी। पार्टनरशिप फर्म में लेन-देन विवाद: निजी खाते से हुआ लेन-देन, झूमाझटकी और आरोपों की गूंज

कोचिंग संस्थान की शुरुआत और विवाद की जड़

यह कोचिंग संस्थान 2018 में आईआईटियंस गुरु प्राइवेट लिमिटेड के नाम से शुरू हुआ था। इसमें रितेश का 60% और कैलाश का 40% हिस्सा है। कोरोना काल के दौरान आर्थिक तंगी के बावजूद कैलाश ने अपने परिवार से उधार लेकर कोचिंग को संभाला। लेकिन कोरोना के बाद जब व्यवसाय में सुधार हुआ, तो निजी खाते से लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। पार्टनरशिप फर्म में लेन-देन विवाद: निजी खाते से हुआ लेन-देन, झूमाझटकी और आरोपों की गूंज

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

कैलाश ने मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। पार्टनरशिप फर्म में लेन-देन विवाद: निजी खाते से हुआ लेन-देन, झूमाझटकी और आरोपों की गूंज

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE