LIVE UPDATE
अपराधभारत

सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा: उम्र छिपाने के लिए दो बार दिया हाईस्कूल, अभ्यर्थी गिरफ्तार

आगरा। सिपाही बनने की चाहत में मथुरा के धर्मपुरा निवासी एक अभ्यर्थी ने दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर अपनी उम्र छुपाई। हाईस्कूल की परीक्षा दूसरी बार देकर अपनी जन्मतिथि बदलने की कोशिश की। हालांकि, प्रमाणपत्र सत्यापन और फिजिकल टेस्ट के दौरान पुलिस ने उसकी धोखाधड़ी पकड़ ली। आरोपी को शाहगंज थाने में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा: उम्र छिपाने के लिए दो बार दिया हाईस्कूल, अभ्यर्थी गिरफ्तार

दो बार हाईस्कूल परीक्षा देकर बदली जन्मतिथि

आरोपी प्रदीप सिंह ने पहली बार वर्ष 2013 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। उस समय उसकी जन्मतिथि मई 1998 थी। सिपाही भर्ती और अन्य परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए उसने वर्ष 2020 में दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा दी और अपनी जन्मतिथि जुलाई 2005 दर्ज करवाई। इसी नई जन्मतिथि के आधार पर उसने सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया और लिखित परीक्षा पास कर ली। सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा: उम्र छिपाने के लिए दो बार दिया हाईस्कूल, अभ्यर्थी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने ऐसे पकड़ा फर्जीवाड़ा

पुलिस भर्ती के दौरान लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और फिजिकल टेस्ट पुलिस लाइन में किया जा रहा था। इसी दौरान प्रदीप सिंह के दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आई। डीसीपी मुख्यालय अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया। दरोगा नवनीत गौड़ ने आरोपी के खिलाफ शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा: उम्र छिपाने के लिए दो बार दिया हाईस्कूल, अभ्यर्थी गिरफ्तार

कानूनी कार्रवाई और आरोपी को जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने और प्रस्तुत करने का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी ने पुलिस भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लिया था। सिपाही भर्ती में फर्जीवाड़ा: उम्र छिपाने के लिए दो बार दिया हाईस्कूल, अभ्यर्थी गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE