
रायपुर एरिया में कार से जब्त हुआ लाखों का गांजा
Nidar Chhattisgarh/Raipur :-
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने दोपहर को गांजा तस्करी करते दो युवकों को पकड़ा। आरोपी संजय नगर निवासी अजहरूद्दीन तथा मंदिर हसौद निवासी रूपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने 80 किलो गांजा बरामद किया गया है। ये तस्कर बसना से गांजा लाकर रायपुर में किसी मुसीर खान तथा एक अन्य को डिलीवरी देने के लिए ला रहे थे।
दो दिन पहले जब्त किया गया था 41 लाख का गांजा
महासमुंद जिले में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करते हुए, पुलिस ने मारूति आर्टिका कार को जब्त किया है एवम गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया है। इस पूरी कार्यवाही में पुलिस ने 165 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त हुए गांजा की कीमत लगभग 41 लाख 25 हजार रूपये बताई जा रही है। यह मामला बसना थाना क्षेत्र का है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर निर्देशित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुखबिर की सूचना पर बसना पुलिस ने वार्ड नंबर 10 नायक पारा में गाड़ी नं. GJ14AA5971 की तलाशी ली। तलाशी लेने पर वाहन के पीछे सीट में चार नग प्लास्टिक बोरी और बीच सीट में चार नग प्लास्टिक बोरी के अंदर गांजा पाया गया। इस तरह पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 165 किग्रा गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त आर्टिका कार को भी अपने कब्जे में लिया। वहीं मौके से कार चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में पुलिस नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।



















