LIVE UPDATE
लाइफस्टाइल

राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

राजिम/गोबरा नवापारा: राजिम महाशिवरात्रि कुंभ मेला शुरू होने से पहले त्रिवेणी संगम में दर्दनाक हादसा हो गया। 8 साल के मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

त्रिवेणी संगम में डूबा मासूम, परिवार में छाया मातम

मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा के नेहरू घाट के पास 8 वर्षीय खिलेश्वर निषाद (पिता प्रहलाद निषाद) डूब गया। मृतक बच्चा लटर्रा पारा, नवापारा का निवासी था। राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

खेलते-खेलते अचानक पानी में समा गया बच्चा

खिलेश्वर अपने 3-4 दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसी दौरान नेहरू घाट के पास वह पानी में उतर गया। उसके दोस्त बाहर आ गए, लेकिन खिलेश्वर गहरे पानी में डूब गया। जब वह नजर नहीं आया, तो घबराए दोस्तों ने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के समय बच्चे का पिता मतदान करने और मां भागवत कथा सुनने गई थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बच्चे को ढूंढने में जुट गए। कुछ देर बाद शव पानी में पत्थर के नीचे दबा मिला

बच्चे को फौरन नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और जांच शुरू कर दी है। राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

हर साल त्रिवेणी संगम में हो रही हैं डूबने की घटनाएं

गौरतलब है कि पिछले साल भी राजिम कुंभ मेला से पहले इसी स्थान पर एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी।

इस हादसे ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैंश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। राजिम कुंभ मेला शुरू होने से पहले दर्दनाक हादसा, त्रिवेणी संगम में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE