LIVE UPDATE
रायपुर

मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार!

आरोपी ने बिना जानकारी के बनाया फर्जी इकरारनामा, पुलिस ने दबोचा

रायपुर। जमीन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामले में आरोपी मोहम्मद अलताफ ने एक व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का सौदा कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मृत व्यक्ति के नाम पर भी इकरारनामा तैयार कर उसे बेचने की साजिश रची। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार!

फर्जी इकरारनामे के जरिए करोड़ों की ठगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीणचंद पारख समेत अन्य पीड़ितों ने आरोपी मोह. अलताफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने आरंग स्थित भूमि (खसरा नंबर 1695, रकबा 0.4250 हेक्टेयर) को असली मालिक के बिना जानकारी के बेचने की कोशिश की। मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मृत व्यक्ति के नाम से तैयार किया फर्जी दस्तावेज

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जमीन स्वामी बिसाहिन पटेल ने बताया कि वह सिर्फ अंगूठा लगाती है और दस्तावेजों में किए गए हस्ताक्षर उसके नहीं हैं। इसी तरह, आरोपी ने स्वर्गीय कृष्ण कुमार साहू के नाम पर भी फर्जी इकरारनामा तैयार किया, जबकि उनकी मृत्यु 26 जनवरी 2019 को हो चुकी थी। मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार!

पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की, तो आरोपी मोह. अलताफ के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की ठगी करने की बात कबूल की। मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार!

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृत व्यक्ति का फर्जी हस्ताक्षर कर करोड़ों की जमीन हड़पने वाला गिरफ्तार!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE