LIVE UPDATE
भारतरायपुर

रायपुर: सब इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सब इंस्पेक्टर के घर से लाखों की चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बिना ताला तोड़े घर में घुसकर सोने-चांदी के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। रायपुर: सब इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

घर लौटने पर खुला मिला दरवाजा, लाखों के गहने और नकदी गायब

चोरी की यह वारदात 30 जनवरी से 14 फरवरी के बीच हुई। घर की मालिक निर्मला मिश्रा के अनुसार, उनके पति अशोक मिश्रा महेंद्रगढ़ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। निर्मला परिवार के साथ 30 जनवरी को प्रयागराज चली गई थीं और 14 फरवरी की सुबह 9 बजे जब वे अपनी बेटी के साथ लौटीं, तो घर का दरवाजा खुला मिला। रायपुर: सब इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

चोरों ने की प्लानिंग, बिना शोर किए घर में घुसे

चोरों ने बड़ी चतुराई से इस वारदात को अंजाम दिया
? बाउंड्री वॉल से कूदकर आंगन में लगे बल्ब को निकाल दिया, ताकि कोई देख न सके।
? मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने की बजाय कुंडी के स्क्रू खोल दिए, जिससे किसी को शक न हो।
? पेचकस से अलमारी का लॉक खोला और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने और 80 हजार नकद लेकर फरार हो गए। रायपुर: सब इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

करीब 10 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

चोरी गए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। रायपुर: सब इंस्पेक्टर के घर में लाखों की चोरी, बिना ताला तोड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE