LIVE UPDATE
जशपुरअपराध

CG: पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 3 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद की है। ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस ने 14,027 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों के संगठित नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। CG: पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब से झारखंड-बिहार तक फैला था तस्करी नेटवर्क

जशपुर पुलिस के मुताबिक, पंजाब से ट्रकों में शराब लोड कर झारखंड और बिहार भेजी जा रही थी। पकड़े गए ट्रक चालकों ने पूछताछ में बताया कि तस्करी एक तय पैटर्न के तहत हो रही थी। ड्राइवरों को सिर्फ ट्रक पहुंचाने का निर्देश मिलता था, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं होती थी कि शराब कहां लोड और अनलोड होगी। CG: पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

लोरो घाट से पहली खेप पकड़ी गई

दो दिन पहले पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ट्रक (PB 11CP 2003) शराब लेकर जा रहा है। लोरो घाट के पास चेकिंग में 7015 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जो पुट्टी सीमेंट की बोरियों में छिपाई गई थी। इस शराब की बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

ट्रक चालक श्रवण सिंह को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि शराब कहां से लोड हुई और कहां अनलोड होगी। CG: पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

मोबाइल डाटा से दूसरी खेप का खुलासा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल डाटा की जांच की तो एक और ट्रक का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम अनूपपुर (मध्य प्रदेश) पहुंची और ट्रक (UP 14DT 7849) को जब्त किया। इस ट्रक से 7012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। ट्रक चालक बलविंदर को हिरासत में ले लिया गया है। CG: पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गिरोह पर पुलिस की कड़ी नजर

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में गिरोह के सरगनाओं तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। जल्द ही इस संगठित तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस बड़ी सफलता के लिए पुलिस टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। CG: पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी, 3 करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE