LIVE UPDATE
जशपुर

शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन में मचा हड़कंप!

पत्थलगांव की महिलाएं उतरीं सड़क पर, शराबियों की अश्लील हरकतों से परेशान

जशपुर। पत्थलगांव में शराबियों की बढ़ती अश्लील हरकतों से परेशान होकर महिलाओं ने आज शराब दुकान के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने लगभग दो घंटे तक दुकान के सामने बैठकर नारेबाजी की और शराब ठेका हटाने की मांग की। मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन में मचा हड़कंप!

➡ महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठी आवाज

पत्थलगांव जनपद की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत कुमेकेला की महिलाएं लंबे समय से शराबियों की हरकतों से परेशान हैं। उनका कहना है कि शराब दुकान के चलते क्षेत्र में महिलाओं और स्कूली बच्चों को प्रतिदिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन में मचा हड़कंप!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

➡ नगर पंचायत पार्षद की मांग- शराब दुकान हो शिफ्ट

नगर पंचायत के पार्षद जनार्दन कुमार ने कहा कि शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन में मचा हड़कंप!

➡ पुलिस अधिकारी ने दिया लिखित आश्वासन

धरना प्रदर्शन को समाप्त कराने पहुंचे पत्थलगांव SDOP धुर्वेश जायसवाल ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। अंततः पुलिस अधिकारी ने शराबियों की हरकतों पर रोक लगाने और दुकान को जल्द स्थानांतरित करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन में मचा हड़कंप!

➡ कब होगी प्रशासन की ठोस कार्रवाई?

महिलाओं के विरोध के बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन जल्द कार्रवाई करेगा या यह सिर्फ आश्वासन बनकर रह जाएगा? महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उनका आंदोलन और तेज होगा। शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, प्रशासन में मचा हड़कंप!

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE