चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गया मृतक! युवक को हिलते-डूलते देख हर कोई रह गया हैरान….

NCG NEWS DESK मुरैनाः मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को चिता पर लिटाते ही जिंदा हो गया। युवक को हिलते-डूलते देख अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग हैरान रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना डॉक्टरों को दी गई। नब्ज देखने के बाद डॉक्टरों ने युवक को अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला शहर के वार्ड क्रमांक 47 का है। यहां के रहने वाले युवक को परिवार वालों ने मृत समझकर शव यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में आसपास के लोग और परिजन इस अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हुए। जैसे ही युवक को शमशान घाट में ले जाकर चिता पर लिटाया गया, वैसे ही युवक हिलने-डूलने लगा। इसे देख जनाजे में मौजूद हरकोई हैरान रह गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी डॉक्टरों को दी गई। नब्ज देखने के बाद डॉक्टरों ने ECG करके ग्वालियर अस्पताल रेफर किया।



















