LIVE UPDATE
विदेश

कांग्रेस विधायक व उनके करीबियों के दर्जन भर ठिकानों पर ईडी का छापा…

NCG NEWS DESK रांची। झारखंड में कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव व उनके करीबियों के 12 ठिकाने पर ईडी ने सुबह से रेड़ मारी है। प्रदीप यादव पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से विधायक हैं। उनके डोरंडा स्थित आवास पर भी छापा मारा गया है, और उनके करीबियों के यहां भी रेड़ मारी गई हैं। इनकम टैक्स विभाग से मिले इनपुट के आधार पर यह छापे मारे गए हैं। ईडी का सर्च ऑपरेशन रांची के चार व देवघर के 8 ठिकानों पर हो रहा है।

आयकर विभाग ने पिछले साल 4 नवंबर 2022 को कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूपसिंह के ठिकानों पर छापामारी की थी। इनकम टैक्स नेता प्रदीप यादव के रांची और गोंडा स्थित आवास और अनूप सिंह के बेरमो और रांची स्थित आवास में छापेमारी की थी इस मामले में इनकम टैक्स ने 100 करोड़ से भी अधिक संपत्ति के कुलसी का दावा किया था। इनकम टैक्स की इनपुट के आधार पर आज सुबह से ईडी ने झारखंड के 12 ठिकानों में छापेमारी की है। बरियातू में विधायक प्रदीप यादव के करीबी पूर्व इंजीनियर शिवकुमार यादव के घर व रांची में शिवकुमार यादव के चेशायर रोड के समीप स्थित आवास पर भी ईड़ी की टीम पहुंची है। वहीं उनके करीबी माने नीरज सिंह के यहां भी छापे मारी जा रही है। देवघर के 8 व रांची के 4 ठिकानों पर रेड़ पड़ी है

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

प्रदीप यादव ने 2019 का विधानसभा चुनाव झारखंड विकास मोर्चा की टिकट पर जीता था। लेकिन 2020 में वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। नवंबर में हुए इनकम टैक्स रेड़ पर प्रदीप यादव ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा डराने की कोशिश है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रही ईड़ी और आईटी की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था और कहा था कि यह सब केवल 2020 के चुनाव तक ही दिखाई देगा। उन्होंने कहा था कि बीजेपी लोगों को यह दिखाना चाहती है कि गैर भाजपा शासित राज्य में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ भी नहीं है। और देश है 95 प्रतिशत छापेमारी बीजेपी ही कराती है। बीजेपी वालों के घर पर छापा नहीं पड़ता। इसके बाद आज सुबह प्रदीप यादव के आवासों पर भी छापा पड़ गया है। दुमका में भी पेयजल एवं स्वछता विभाग के संवेदक अजय कुमार लाल और विनोद झा के यहां छापे पड़े हैं। विनोद झा की पत्नी नगर पालिका परिषद की उपाध्यक्ष रही हैं। वही अजय लाल की पत्नी अध्यक्ष रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE