LIVE UPDATE
अपराधहमर छत्तीसगढ़

युवक ने मौत को लगाया गले, सदमे में आया परिवार

NCG NEWS DESK बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अलखडीहा में आज एक 24 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।युवक ने किन कारणों से आत्महत्या किया इसका अब तक पता नही चला है, मामले में पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर विवेचना शुरू कर दिया है।

मृतक का नाम सोहन लाल यादव है। युवक रोजाना की तरह खेत के कामकाज निपटा कर घर आया था और अपने दादा से कहा कि वह आराम करना चाहता है और वह कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उन्होंने जब दरवाजे को झांक कर देखा तो युवक की लाश फंदे पर लटक रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को बाहर निकाल लिया है और उसे पीएम के लिए भेज दिया है साथ ही परिजनों से पूछताछ में जुट गए हैं|

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE