आबकारी विभाग में फर्जीवाड़ा: रिटायर अधिकारी पर गंभीर आरोप

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आबकारी विभाग से जुड़े एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त अधिकारी अजय तिवारी पर आरोप है कि वे विभागीय टीम के साथ मिलकर छापेमारी कर रहे हैं और अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। इस घटना की शिकायत कलेक्टर से की गई है। आबकारी विभाग में फर्जीवाड़ा: रिटायर अधिकारी पर गंभीर आरोप
1 लाख रुपये की मांग का आरोप
शिकायतकर्ता विजय सिंह सारथी के अनुसार, 27 मार्च 2025 को सुबह 11:15 बजे उन्हें अजय तिवारी का फोन आया और उन्हें बुधवारी बाजार स्थित घर बुलाया गया। जब वे पहुंचे तो वहां 08-10 लोग पहले से मौजूद थे, जिनमें कुछ आबकारी अधिकारी 3 स्टार रैंक के थे और कुछ सिविल ड्रेस में थे। आबकारी विभाग में फर्जीवाड़ा: रिटायर अधिकारी पर गंभीर आरोप
विजय सिंह का आरोप:
अजय तिवारी ने कहा कि गांजा बेचने के आरोप से बचना है तो 1,00,000 रुपये देने होंगे, अन्यथा कंट्रोल रूम ले जाया जाएगा।
जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो जातिसूचक गालियां दी गईं और धमकाया गया।
उनके भतीजे बजरंग सारथी के मोबाइल को छीन लिया गया।
मोनू चौहान को जबरन कंट्रोल रूम ले जाया गया और फर्जी गांजा मामले में फंसा दिया गया।
शिकायतकर्ता के पास वीडियो सबूत
मोहल्ले के मनीष दुबे और समीर खान ने इस घटना को देखा।
शिकायतकर्ता ने पूरी घटना का वीडियो फुटेज रिकॉर्ड किया, जो उनके पास मौजूद है।
कलेक्टर से मांग की गई है कि अजय तिवारी और अन्य अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आबकारी विभाग में फर्जीवाड़ा: रिटायर अधिकारी पर गंभीर आरोप



















