
? वक्फ संशोधन अधिनियम 2025: मुस्लिम समाज के सशक्तिकरण की नई पहल
✍️ मुख्यमंत्री बोले – यह कानून मुस्लिम समाज के हित में, कोई भेदभाव नहीं
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 मुस्लिम समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान समिति द्वारा आयोजित व्याख्यान माला में उन्होंने यह बात कही।वक्फ संशोधन अधिनियम 2025
उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नया कानून समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीब और पिछड़े मुसलमानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा, “यह अधिनियम किसी के विरोध में नहीं है, बल्कि समाज के व्यापक हित में लाया गया है।”वक्फ संशोधन अधिनियम 2025
?️ केंद्र सरकार कर रही है दूरगामी सुधार: डॉ. जितेंद्र सिंह
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से सुधार हो रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा:-
- धारा 370 की समाप्ति (जम्मू-कश्मीर)
- ट्रिपल तलाक कानून का अंत
- और अब वक्फ अधिनियम में संशोधन
डॉ. सिंह ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का सही प्रबंधन और पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे इसका लाभ वास्तव में जरूरतमंद मुसलमानों तक पहुंचे।वक्फ संशोधन अधिनियम 2025
? पिछली सरकार के फैसलों से हुई विसंगतियों पर खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि 2013 में यूपीए सरकार द्वारा आनन-फानन में किए गए वक्फ संशोधनों से कई कानूनी और प्रशासनिक विसंगतियाँ पैदा हुईं।वक्फ संशोधन अधिनियम 2025
उन्होंने बताया कि नया अधिनियम:-
- भ्रष्टाचार पर रोक
- प्रॉपर्टी विवादों की पारदर्शिता
- और असली लाभार्थियों तक मदद पहुँचाने की दिशा में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
? जनजागरण और व्याख्यान होंगे विकासखंड स्तर तक
कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कहा कि वक्फ कानून को लेकर समाज में फैलाई जा रही गलतफहमियों से सावधान रहने की जरूरत है।वक्फ संशोधन अधिनियम 2025
उन्होंने घोषणा की कि:-
“राज्य सरकार की ओर से हर जिले और विकासखंड स्तर पर व्याख्यान माला और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।”
? बुद्धिजीवियों की उपस्थिति से कार्यक्रम हुआ सार्थक
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें शामिल थे:-
- पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा (भाटापारा)
- धमतरी महापौर श्री रामू रोहरा
- छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज
- और मुस्लिम समाज के अनेक प्रबुद्धजन



















