LIVE UPDATE
मनोरंजन

57 की उम्र में दूसरी शादी करने वाले आशीष विद्यार्थी को अब सुनने पड़ रहे ताने, बुड्ढा खूसट तक कह रहे लोग, एक्टर ने पूछा- क्या आप कभी बुड्ढे नहीं होंगे?

 BOLLYWOOD:- बॉलीवुड फिल्म एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। जब से उन्होंने फैशन डिजाइनर रुपाली बरुआ से शादी की तब से लोग ताने मार रहे हैं। इस उम्र में शादी किये जाने पर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उन्हें बुड्ढा खूसट तक कह रहे हैं। ऐसे लोगों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि क्या वे कभी बुड्ढे नहीं होंगे। जिनकी उम्र ज्यादा हो गयी है क्या उन्हें जिन्दगी में खुश रहने का अधिकार नहीं है। जो लोग मुझ पर कमेंट्स कर रहे हैं वो भी एक दिन इस अवस्था में आएंगे।

उन्होंने कहा कि जो पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है सरकार को टैक्स देता है यदि वो कानूनी तौर पर शादी किया हो तो इसमें लोगों को दिक्कत क्या है। जिस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं उनकी सोच कितनी गंदी है। इससे बहुत हैरानी होती है। जबकि हकीकत है कि उन्होंने पूरा जीवन बिना किसी कंट्रोवर्सी के गुजारी है। अपनी खुशी के लिए हमने जो फैसला लिया उस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। जो बिल्कुल गलत बात है। उन्होंने कहा कि उनकी दूसरी पत्नी रुपाली ने 5 साल पहले अपने पति को खो दिया था। तब उसने दोबारा शादी के बारे में सोचा तक नहीं था। लेकिन जब हमारी मुलाकात हुई तब हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
समय रैना से महाराष्ट्र साइबर सेल ने 6 घंटे तक की पूछताछ
समय रैना से महाराष्ट्र साइबर सेल ने 6 घंटे तक की पूछताछ
March 25, 2025
मुंबई: कॉमेडियन समय रैना को विवादित शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने सोमवार को लगभग...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

50 साल की रुपाली है और मेरी उम्र 57 साल है। हम दोनों ने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया तो इसमें लोगों को क्या दिक्कत हैं। क्या हमें खुश रहने का अधिकार नहीं है। बता दें कि आशीष ज्यादात्तर फिल्मों में विलेन का रोल निभाते हैं। ऐसा कोई नहीं होगा जिन्होंने इनकी फिल्में नहीं देखी होगी।57 साल की उम्र में आशीष का दिल 50 साल की रुपाली बरुआ पर आ गया था। रुपाली की खुबशुरती पर वे फिदा हो गये थे। रुपाली भी आशीष को अपने दिल दे बैठी थी। जिसके बाद दोनों ने कुछ दिन पहले ही सात फेरे लिये। आशीष ने रुपाली को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा। दोनों की शादी की तस्वीरे भी सामने आई थी। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

गुवाहाटी की रहने वाली रुपाली बरुआ असमिया फैशन उद्यमी हैं। कोलकाता में उनका एक फैशन स्टोर भी है।रुपाली सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। कई रील्स और वीडियोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रखा है। जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज किया फिर फैमिली और फ्रैंड्स के साथ डिनर पार्टी की।आशीष ने बताया कि उनकी पहली पत्नी पीलू और उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। इस संबंध में उन्होंने अपने बेटे अर्थ और परिवारवालों से भी सलाह ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: हंसाने वाला ‘ब्लैक डायमंड’ रुला गया, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की आवाज खामोश
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: हंसाने वाला ‘ब्लैक डायमंड’ रुला गया, ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की आवाज खामोश
June 27, 2025
पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन: हंसाने वाला 'ब्लैक डायमंड' रुला गया, 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' की आवाज खामोश हिन्दी काव्य मंच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद आशीष ने कहा कि हमने तय किया था कि हम शालीनता पूर्वक तलाक लेंगे। जिसके बाद हम अलग हो गये। अलग होने के बाद दूसरी शादी रुपाली से कर ली।आशीष विद्यार्थी ने शादी के बाद कहा था कि इस उम्र में शादी करना एक असाधारण अहसास है। उम्र मायने नहीं रखती। आशीष विद्यार्थी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह कहते दिखे थे कि ”मैंने कायनात से एक साथी की मांग की थी और मैं किसी से मिला. उनसे बात करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं उनके साथ अपनी पूरी लाइफ बिताना चाहता हूं. उनका नाम है रुपाली बरुआ.”

उन्होंने बताया था कि ‘बातचीत के दौरान हमें एक-दूसरे के बारे में कुछ दिलचस्प पता चला और फिर हमने सोचा कि हम बतौर पति-पत्नी एक साथ चल सकते हैं. इसलिए रुपाली और मैंने शादी कर ली. वो 50 की है और मैं 57 का हूं. 60 का नहीं, लेकिन उम्र मायने नहीं रखती है मेरे दोस्त. हम में से हर एक खुश रह सकता है. हमारी उम्र चाहे जो भी हो, है ना? आइए इस बात का सम्मान करें कि लोग अपनी लाइफ जीवन कैसे जी रहे हैं|

ये खबर भी पढ़ें…
Pawan Kalyan Personality Rights: पवन कल्याण के नाम और चेहरे के इस्तेमाल पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, अब फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
Pawan Kalyan Personality Rights: पवन कल्याण के नाम और चेहरे के इस्तेमाल पर दिल्ली HC का बड़ा फैसला, अब फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम
January 3, 2026
Pawan Kalyan News: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण के लिए दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE