LIVE UPDATE
सौंदर्यस्वास्थ्य

कीवी स्किन को हेल्दी रखने तथा ग्लोइंग बनाने में फायदेमंद है, जाने इसकी टिप्स….

NCG NEWS DESK: कीवी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन- ई, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कीवी स्किन को हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल कर ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए जानते हैं, कीवी से फेस पैक कैसे बनाएं।

दही और कीवी का फेस पैक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कीवी और दही का फेस पैक अप्लाई करने से आपकी स्किन और सॉफ्ट और चमकदार बनती है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आप बेदाग त्वचा पा सकते हैं।

सामग्री

कीवी का पल्प
एक चम्मच दही

बनाने की विधि

एक बाउल में कीवी का गूदा लें और इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें दही मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें, लगभग 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

कीवी और बादाम का मास्क

कीवी और बादाम का फेस मास्क चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में काफी कारगर है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल से आप टैनिंग की समस्या से भी राहत पा सकते हैं।

सामग्री

एक कीवी
एक टी स्पून बेसन
2-3 बादाम

बनाने की विधि

बादाम को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर इसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, लगभग 20 मिनट बाद साफ कर लें।

नींबू और कीवी का पैक

नींबू में मौजूद विटामिन-सी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

सामग्री

कीवी
एक चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि

सबसे पहले बाउल में कीवी का गूदा निकालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें।

केला और कीवी का मास्क

गर्मियों में सन बर्न के समस्या आम है। इसे दूर करने के लिए आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सामग्री

एक केला
एक कीवी
एक टी स्पून दही

बनाने की विधि

एक बाउल में कीवी के गूदे और केला के टुकड़े लें। इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें दही मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE