LIVE UPDATE
राजनीतिविदेश

प्रियंका गांधी का वादा..महिलाओं को हर महीने देंगे 1500 रुपए, गैस सिलेंडर 500 में, किसानों का होगा कर्ज माफ….

NCG NEWS DESK जबलपुर। एमपी में आनेवाले विधानसभा चुनावों में जीत के लिए कांग्रेस कर्नाटक फार्मूले पर चलेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जबलपुर में 5 गारंटी देकर अपने प्लान के साथ इरादे भी जाहिर कर दिए। प्रियंका ने यह भी कहा कि इन बातों पर अमल की जिम्मेदारी मेरी है, मेरा आपसे वादा है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इन घोषणाओं पर मैं अमल करवाउंगी।

प्रियंका गांधी ने गोल बाजार में जनसभा कर कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य की बीजेपी सरकार पर करारे प्रहार किए। प्रियंका गांधी ने हर हर नर्मदे, नर्मदा मैया की जय कहकर संबोधन प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि एमपी भारत का दिल है, जबलपुर संस्कारधानी है। इन्हीं संस्कारों के आधार पर हमारा भारत आगे बढ़ा है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारे नेता जो कहते थे वो करके दिखाते थे, सेवा सर्वोपरि होती थी लेकिन पिछले 18 सालों से आपका इस्तेमाल हो रहा है, शोषण हो रहा है। कई घोषणाएं की जाती हैं और पूरा नहीं किया जाता। पिछले चुनाव में हमारी सरकार बनी थी लेकिन धनबल से बीजेपी ने हमारी सरकार गिराकर सत्ता हथिया ली। एमपी में घोटाले हो रहे हैं, घोटालो की लंबी लिस्ट है। यहां बेरोजगारी बढ़ रही है। बीजेपी ने नर्मदा मैया को नहीं छोडा, महाकाल को भी नहीं छोडा। बीजेपी ने 225 घोटाले किए, हर महीने एक घोटाला किया।

प्रियंका ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को चुनाव के कारण लुभाया जा रहा है। ये योजना पहले क्यों शुरु नहीं की। प्रदेश में महंगाई ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता डबल इंजन की बात करते हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, पेपर लीक हो जाते हैं। दलितों, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। देश में और प्रदेश सब कुछ गलत हो रहा है पर आपको बताया जा रहा है सब अच्छा चल रहा है। किसानों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। 4 हजार करोड का घोटाला मुआवजा वितरण में किया। बीजेपी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। हमारे कुछ नेता भी अपनी विचारधारा त्यागकर बीजेपी में चले गए।

प्रियंका गांधी ने जनसभा में आए लोगों से कहा कि आपके प्रदेश के सीएम घोषणावीर हैं। 22 हजार घोषणा कीं, लेकिन 22 हजार नौकरियां भी नहीं दिला पाए। घोषणा एक प्रतिशत भी पूरी नहीं हुई। आप जागरूक बनिए। हमने किसानों का कर्ज माफ किए, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढाई।

प्रियंका ने कहा कि हम आपके सामने कुछ गारंटी लाएं हैं जिन्हें हम लागू करेंगे, ये मेरा वादा है-

1- हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए देंगे
2- गैस सिलेंडर 1000 में नहीं, 500 में मिलेगा
3- 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल हाफ
4- पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे
5- बचे हुए किसानों का कर्ज माफ करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि हमने ऐसा ही वादा कर्नाटक में किया था और सरकार बनते ही लागू भी कर दिया। इससे पहले डुमना एयरपोर्ट से प्रियंका ग्वारीघाट पहुंची जहां उन्होंने नर्मदाजी की पूजा की। घाट पर 101 पंडितों ने प्रियंका गांधी से नर्मदा पूजन कराई। नर्मदाजी की पूजा अर्चना के बाद महाआरती हुई। प्रियंका गांधी ने हाथ जोड़कर नर्मदा मैया से आशीर्वाद मांगा और फिर आरती भी की। उनकी जनसभा के लिए खास तौर पर महिलाएं उत्साहित नजर आईं। सभा के लिए 70 हजार वर्गफीट में पंडाल बनाया गया जोकि खचाखच भर गया था।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE