LIVE UPDATE
दुर्गभिलाईरायपुर

छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR! रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर मिलाकर बनेगा राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण

छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR! रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर मिलाकर बनेगा राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण

कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला, योजना निर्माण, निवेश और शहरी विस्तार को लेकर बनेगा नया तंत्र

रायपुर | CG Big Cabinet Decision 2025: छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR! , छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग-भिलाई को मिलाकर एक राजधानी क्षेत्र (Capital Region) बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में नया प्राधिकरण (Capital Region Authority) बनाने की मंजूरी दी गई, जो NCR की तर्ज पर कार्य करेगा।

क्यों बनाया जा रहा है छत्तीसगढ़ NCR?

डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुसार, वर्ष 2032 तक इस क्षेत्र में 50 लाख से ज्यादा आबादी होने का अनुमान है। ऐसे में सुनियोजित शहरी विकास, भविष्य की योजनाएं, निवेश को प्रोत्साहन और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए यह प्राधिकरण अहम भूमिका निभाएगा।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
ड्रग्स तस्करी केस: आर्यन, इनोसेंट और शुभम को 20-20 साल की सजा
ड्रग्स तस्करी केस: आर्यन, इनोसेंट और शुभम को 20-20 साल की सजा
November 28, 2026
रायपुर के चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले में एनडीपीएस कोर्ट ने 3 आरोपियों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई। संदेह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नवा रायपुर विकास प्राधिकरण जैसा ही होगा स्वरूप

यह प्राधिकरण नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) की तर्ज पर काम करेगा। इसमें सरकारी और निजी संस्थाओं के बीच समन्वय, लैंड यूज़ प्लानिंग, बुनियादी सुविधाओं का विकास और निवेश आकर्षण जैसे विषय शामिल होंगे। कैबिनेट ने प्राधिकरण गठन के लिए विधेयक प्रारूप को भी स्वीकृति दे दी है।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

प्रारंभिक बजट और खर्च

सरकार ने मुख्य बजट 2025-26 में इस परियोजना के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया है, जो कि सर्वेक्षण और DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने में खर्च होगा।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

ये खबर भी पढ़ें…
वर्चुअल क्रिकेट-फुटबॉल पर ऑनलाइन सट्टा: 24 घंटे दांव, पुलिस के सामने नई चुनौती
वर्चुअल क्रिकेट-फुटबॉल पर ऑनलाइन सट्टा: 24 घंटे दांव, पुलिस के सामने नई चुनौती
November 29, 2026
वर्चुअल क्रिकेट-फुटबॉल पर 24 घंटे सट्टा: ऑनलाइन जुए का नया मॉडल, पुलिस के सामने चुनौती न मैदान, न खिलाड़ी, फिर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भी खुलेगा रास्ता

इस प्राधिकरण के गठन के बाद सरकार के पास राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भी विकल्प खुलेंगे। साथ ही अलग-अलग सेक्टरों (जैसे रियल एस्टेट, परिवहन, पर्यावरण, नागरिक सुविधाएं) में विकास कार्यों की योजनाबद्ध रणनीति बनाई जा सकेगी।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

पुलिस अफसरों को वेतनमान में बढ़ोतरी

कैबिनेट ने राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने सेवा अवधि पूरी कर ली है। इसके लिए 30 नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इससे 2005 से 2009 बैच तक के पुलिस अधिकारी लाभान्वित होंगे।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ कारखानों में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य होगा, नया नियम प्रस्तावित
छत्तीसगढ़ कारखानों में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य होगा, नया नियम प्रस्तावित
November 29, 2026
छत्तीसगढ़ के कारखानों में सुरक्षा ऑडिट होगा अनिवार्य, नए नियमों का प्रारूप तैयार छत्तीसगढ़ कारखाना (सुरक्षा संपरीक्षा) नियम, 2026 का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरानी गाड़ियों का फैंसी नंबर अब नए वाहन में होगा ट्रांसफर

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 55 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत वाहन स्वामी अब अपनी पुरानी गाड़ी का फैंसी या च्वाइस नंबर नए वाहन में ट्रांसफर करा सकेंगे। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
यह सुविधा अन्य राज्य से आए वाहन या नए पंजीयन वाले वाहनों पर लागू होगी।
सरकारी वाहनों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन क्या बदलेगा?

  • बेहतर यातायात और कनेक्टिविटी

  • स्मार्ट शहर योजनाएं और आवास परियोजनाएं

  • निवेश बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार

  • पर्यावरण संतुलन के साथ लैंड प्लानिंग

  • डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार

  • नौकरियों और रोजगार के नए अवसर

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE