
छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR! रायपुर, दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर मिलाकर बनेगा राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण
कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला, योजना निर्माण, निवेश और शहरी विस्तार को लेकर बनेगा नया तंत्र
रायपुर | CG Big Cabinet Decision 2025: छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR! , छत्तीसगढ़ सरकार ने राजधानी रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग-भिलाई को मिलाकर एक राजधानी क्षेत्र (Capital Region) बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में नया प्राधिकरण (Capital Region Authority) बनाने की मंजूरी दी गई, जो NCR की तर्ज पर कार्य करेगा।
क्यों बनाया जा रहा है छत्तीसगढ़ NCR?
डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुसार, वर्ष 2032 तक इस क्षेत्र में 50 लाख से ज्यादा आबादी होने का अनुमान है। ऐसे में सुनियोजित शहरी विकास, भविष्य की योजनाएं, निवेश को प्रोत्साहन और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए यह प्राधिकरण अहम भूमिका निभाएगा।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

नवा रायपुर विकास प्राधिकरण जैसा ही होगा स्वरूप
यह प्राधिकरण नवा रायपुर विकास प्राधिकरण (NRDA) की तर्ज पर काम करेगा। इसमें सरकारी और निजी संस्थाओं के बीच समन्वय, लैंड यूज़ प्लानिंग, बुनियादी सुविधाओं का विकास और निवेश आकर्षण जैसे विषय शामिल होंगे। कैबिनेट ने प्राधिकरण गठन के लिए विधेयक प्रारूप को भी स्वीकृति दे दी है।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!
प्रारंभिक बजट और खर्च
सरकार ने मुख्य बजट 2025-26 में इस परियोजना के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया है, जो कि सर्वेक्षण और DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने में खर्च होगा।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भी खुलेगा रास्ता
इस प्राधिकरण के गठन के बाद सरकार के पास राजनीतिक नियुक्तियों के लिए भी विकल्प खुलेंगे। साथ ही अलग-अलग सेक्टरों (जैसे रियल एस्टेट, परिवहन, पर्यावरण, नागरिक सुविधाएं) में विकास कार्यों की योजनाबद्ध रणनीति बनाई जा सकेगी।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!
पुलिस अफसरों को वेतनमान में बढ़ोतरी
कैबिनेट ने राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने सेवा अवधि पूरी कर ली है। इसके लिए 30 नए पदों को स्वीकृति दी गई है। इससे 2005 से 2009 बैच तक के पुलिस अधिकारी लाभान्वित होंगे।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!

पुरानी गाड़ियों का फैंसी नंबर अब नए वाहन में होगा ट्रांसफर
कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 55 में संशोधन को मंजूरी दी है। इसके तहत वाहन स्वामी अब अपनी पुरानी गाड़ी का फैंसी या च्वाइस नंबर नए वाहन में ट्रांसफर करा सकेंगे। इसके लिए शुल्क निर्धारित किया गया है।
यह सुविधा अन्य राज्य से आए वाहन या नए पंजीयन वाले वाहनों पर लागू होगी।
सरकारी वाहनों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी।छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया NCR!
छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन क्या बदलेगा?
-
बेहतर यातायात और कनेक्टिविटी
-
स्मार्ट शहर योजनाएं और आवास परियोजनाएं
-
निवेश बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार
-
पर्यावरण संतुलन के साथ लैंड प्लानिंग
-
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
-
नौकरियों और रोजगार के नए अवसर









