CG Crime News: 3 साल पुराना मर्डर केस सुलझा, भाई-भाभी ने मिलकर की थी हत्या, जलाया था शव

CG Crime News: 3 साल पुराना मर्डर केस सुलझा, भाई-भाभी ने मिलकर की थी हत्या, जलाया था शव
राजनांदगांव: 3 साल पुराना मर्डर केस सुलझा, भाई-भाभी ने मिलकर की थी हत्या, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में तीन साल पुराने एक अज्ञात शव के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के ही बड़े भाई और भाभी ने मिलकर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव को जंगल में जला दिया गया था।
जली हुई लाश ने चौंकाया था पुलिस को
10 दिसंबर 2022 को बागनदी थाना क्षेत्र के फत्तेगंज जंगल के सूखा नाला में एक अज्ञात युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मामले में हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी, लेकिन शव की पहचान न होने के कारण केस ठंडे बस्ते में चला गया था।
तीन साल बाद टूटा राज, आरोपियों ने कबूला गुनाह
हाल ही में मिले तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान महेन्द्र पारधी के रूप में की। पूछताछ में संदेह के घेरे में आए महेन्द्र के बड़े भाई अनिल पारधी और भाभी कांति ने हत्या की बात कबूल कर ली।
हत्या की वजह:
पारिवारिक विवाद
आपसी कलह से नाराज़ होकर अनिल और कांति ने मिलकर हसिया से हमला कर महेन्द्र की हत्या कर दी।
पहचान मिटाने के लिए शव को जंगल ले जाकर जला दिया।
पुलिस ने आरोपी भाई-भाभी को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव पुलिस ने अब अनिल पारधी और कांति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस केस को सुलझाना एक बड़ी चुनौती था, लेकिन टीम ने धैर्य और सूझबूझ से इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया।3 साल पुराना मर्डर केस सुलझा, भाई-भाभी ने मिलकर की थी हत्या



















