भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली: भारत सरकार की कोशिशें लाईं रंग

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली: भारत सरकार की कोशिशें लाईं रंग
✋ अब नहीं होगी 14 जुलाई को फांसी, यमन ने दी सजा पर रोक
नई दिल्ली। भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन की जेल में सजा काट रहीं केरल की नर्स निमिषा प्रिया को राहत मिली है। 16 जुलाई को होने वाली फांसी की सजा को फिलहाल टाल दिया गया है। यह फैसला यमन के उच्च अधिकारियों, धार्मिक नेताओं और भारत सरकार की लगातार कोशिशों के बाद सामने आया है।
⚖️ क्या है मामला: हत्या का आरोप और फांसी की सजा
2017 में यमन में एक निजी क्लिनिक में काम करने के दौरान निमिषा पर स्थानीय नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महदी ने निमिषा का पासपोर्ट जब्त कर लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी दौरान पासपोर्ट वापस लेने की कोशिश में निमिषा ने महदी को बेहोशी का इंजेक्शन दिया, लेकिन ओवरडोज से उसकी मौत हो गई।भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
यमन की अदालत ने इसे हत्या मानते हुए निमिषा को मौत की सजा सुनाई थी।भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
? शरिया कानून के तहत बातचीत से खुला बचाव का रास्ता
भारत में कंथापुरम के ग्रैंड मुफ्ती ए.पी. अबूबकर मुसलियार और यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज के बीच हुई बातचीत इस मामले में निर्णायक साबित हुई। शरिया कानून के अनुसार, पीड़ित परिवार दोषी को माफ कर सकता है – चाहे वह बिना शर्त हो या “ब्लड मनी” के बदले में।भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुफ्ती मुसलियार ने यमन के विद्वान हबीब को मध्यस्थता के लिए तैयार किया, जिसके बाद यमन के सुप्रीम कोर्ट के जज और मृतक महदी के भाई के साथ बातचीत हुई।भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
? भारत सरकार कर रही है हरसंभव प्रयास
भारत सरकार लगातार यमन प्रशासन से संपर्क में है। विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास की ओर से कूटनीतिक माध्यमों के जरिए प्रयास जारी हैं कि निमिषा को इंसाफ मिले और वह भारत वापस लौट सके।भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली
? निमिषा की मां और समर्थकों की भावनात्मक अपील
निमिषा की मां और उनके समर्थन में देशभर में कई संगठनों ने आवाज उठाई थी। सोशल मीडिया पर #SaveNimisha अभियान भी चलाया गया था, जिसमें आम जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यमन सरकार से दया की मांग की थी।भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली



















