रायपुर
राष्ट्रीय पंथी कलाकार उपेन्द्र जांगड़े का निधन

राष्ट्रीय पंथी कलाकार उपेन्द्र जांगड़े का निधन
चंदखुरी रायपुर : राष्ट्रीय पंथी कलाकार उपेन्द्र जांगड़े का निधन , किसी कलाकार का असमय मृत्यु होने से उनके साथी कलाकार के लिए बड़ा पीड़ादायक होता है, माता कौशल्या धाम चंदखुरी समीप ग्राम कुटेसर निवासी राष्ट्रीय पंथी कलाकार उपेन्द्र जांगड़े (टेटकू) का 15 जुलाई 2025 को निधन हो गया। काफी दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जुझ रहे थे वे मेकाहारा रायपुर में भर्ती थे, महज 32 वर्षीय उपेन्द्र राष्ट्रीय स्तर के पंथी लोकनृत्य के मंझे हुए कलाकार थे, उपकार पंथी नृत्य दल के सदस्य व नृत्य संयोजन में महारत हासिल थे।

उपकार पंथी दल के संयोजक दिनेश जांगड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय स्तर के बहुमुखी प्रतिभा के धनी उपेन्द्र 20 वर्षों से अपनी नृत्य निर्देशन में उपकार पंथी को नीत नई ऊंचाईयों तक ले गया। उपेन्द्र लालकिला, मुम्बई के ताज होटल, कुल्लू मनाली, इंडिया गेट के साथ देश के विभिन्न राज्यों में अपनी प्रस्तुति दिये हैं। दिल्ली में आयोजित संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार उत्तर मध्य क्षेत्र पटियाला द्वारा पर्यटन पर्व इंडिया गेट व लाल किला में भारत पर्व कार्यक्रम में उपेन्द्र जांगड़े को बेस्ट नर्तक के रूप में प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया।राष्ट्रीय पंथी कलाकार उपेन्द्र जांगड़े का निधन

मीडिया साथी देव हीरा लहरी ने बताया कलाकार उपेन्द्र ने अपनी आखिरी प्रस्तुति दिसंबर 2024 मध्यप्रदेश के खजुराहो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिया था, जहां उपस्थित अभिनेता मुकेश खन्ना ने कलाकार की काफी सराहना की थी और बोला था 20-25 फिट ऊंचा पिरामिड बनाकर उपर में नृत्य करना काबिले-तारीफ है, इतना उम्दा फुर्तीला उर्जा के साथ कैसे कर लेते हो। बता दें कि पिछले 20 वर्षों से उपेन्द्र ने पंथी नृत्य निर्देशन में उपकार पंथी दल के लिए अनेको पुरूस्कार दिलाये, कलाकार के जाने के बाद साथी कलाकारों में गहरी शोक व्याप्त हैं।राष्ट्रीय पंथी कलाकार उपेन्द्र जांगड़े का निधन
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















