LIVE UPDATE
धर्म-अध्यात्म

“थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”; ऑफिस के बाहर भजन-कीर्तन शुरू

“थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”; ऑफिस के बाहर भजन-कीर्तन शुरू

“थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक बार फिर एक एसडीएम का “थप्पड़मार” वाला रूप देखने को मिला है। सबलगढ़ में जनसुनवाई के दौरान एक समाजसेवी से एसडीएम इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने सीधे-सीधे थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद समाजसेवी ने एसडीएम कार्यालय के बाहर ही मंजीरा बजाकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। यह वही एसडीएम हैं जो पहले भी थप्पड़ मारने को लेकर विवादों में रह चुके हैं।

जनसुनवाई में क्यों भड़के SDM?

यह पूरा विवाद मंगलवार को सबलगढ़ एसडीएम कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान हुआ। रामपुरकलां क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी धर्मेंद्र चतुर्वेदी, जिन्हें लोग ‘अन्ना हजारे’ भी कहते हैं, सामान्य वर्ग के लोगों के EWS प्रमाण पत्र न बनने की शिकायत लेकर पहुंचे थे।”थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
छठ महापर्व 2026: अरपा तट पर 5100 दीयों की महाआरती आज
छठ महापर्व 2026: अरपा तट पर 5100 दीयों की महाआरती आज
November 13, 2026
बिलासपुर में छठ महापर्व शुरू। अरपा तट पर आज 5100 दीयों से महाआरती, 1000 मीटर लंबा छठघाट, 8 पार्किंग जोन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर बात की तो एसडीएम अरविंद माहौर भड़क गए और उनसे कहा, “चल भाग यहां से, थप्पड़ पड़ेगा।” इस पर धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने शालीनता से जवाब दिया, “श्रीमान, आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते।””थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”

विवाद इतना बढ़ गया कि एसडीएम ने अपने गार्ड और स्टाफ से समाजसेवी को थाने में बंद कराने की धमकी भी दे डाली। इसके जवाब में समाजसेवी ने कहा कि उनके खिलाफ कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं है और उन्हें गिरफ्तार करने से पहले एफआईआर दर्ज करनी होगी। इस तीखी नोकझोंक के बाद धर्मेंद्र चतुर्वेदी एसडीएम ऑफिस के बाहर ही धरने पर बैठ गए और ‘रघुपति राघव राजाराम’ का भजन गाकर अपना विरोध दर्ज कराया।”थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”

ये खबर भी पढ़ें…
गंगरेल की 49वीं अंगारमोती मड़ई: 52 गांवों के देवी-देवता हुए शामिल
गंगरेल की 49वीं अंगारमोती मड़ई: 52 गांवों के देवी-देवता हुए शामिल
November 14, 2026
धमतरी के गंगरेल स्थित अंगारमोती धाम में 49वीं मड़ई हुई। 52 गांवों के देवी-देवता पहुंचे और 500 से अधिक सुहागिनों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले भी लगा है ‘थप्पड़’ मारने का आरोप

सबलगढ़ के एसडीएम अरविंद माहौर का विवादों से यह पहला नाता नहीं है। वह पहले भी अपने गुस्से और “थप्पड़” को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इससे पहले मुरैना में हाईवे पर एक प्राइवेट गार्ड को थप्पड़ मारने का उनका मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हालांकि, उस समय गार्ड ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामला शांत हो गया था।”थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”

SDM ने दी अपनी सफाई

इस पूरे मामले पर जब एसडीएम अरविंद माहौर से बात की गई तो उन्होंने अपना पक्ष रखा। उनका कहना है, “समाजसेवी किसी और का आवेदन लेकर आए थे, जिसे हमने तहसीलदार को सौंप दिया था। लेकिन वह तहसीलदार से चिल्ला-चिल्लाकर बात करने लगे, इसलिए हमने उन्हें डांट दिया।” “थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”

ये खबर भी पढ़ें…
Kartik Purnima 2026: 24 नवंबर को चंद्र पूजा और मंत्र जाप की मान्यता
Kartik Purnima 2026: 24 नवंबर को चंद्र पूजा और मंत्र जाप की मान्यता
November 22, 2026
कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026 को है। ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन चंद्रदेव की पूजा, जल अर्पण और मंत्र जाप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह घटना एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों के जनता के प्रति व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर जब मामला जनसुनवाई जैसे मंच का हो, जिसे लोगों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने के लिए बनाया गया है।”थप्पड़मार SDM” का पारा फिर चढ़ा, समाजसेवी से बोले- “भाग यहां से, वरना थप्पड़ पड़ेगा”

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE