कोरबा में दर्दनाक घटना: शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत
कोरबा में दर्दनाक घटना: शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत
कुदमुरा के जंगल में मिला हाथी का शव, वन्यजीवों पर मंडरा रहा खतरा
शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक नर हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना कुदमुरा के बैगामार जंगल में हुई, जहां शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों को फंसाने के लिए लगाए गए बिजली के तारों की चपेट में हाथी आ गया। इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और शिकारियों पर वन विभाग की नाकामी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि जंगली जानवरों के शिकार के इरादे से ही इलाके में करंट प्रवाहित तार बिछाए गए थे। वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत
धमतरी: सड़क किनारे बेखौफ बैठा दिखा तेंदुआ
वहीं, धमतरी जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के बोरई मार्ग पर एक तेंदुआ मुख्य सड़क के किनारे बैठा हुआ दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया। हैरानी की बात यह थी कि सड़क पर गाड़ियों के रुकने और लोगों की मौजूदगी के बावजूद तेंदुआ काफी देर तक वहीं बैठा रहा और फिर धीरे-धीरे झाड़ियों में चला गया। इस घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत
सूरजपुर: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदीं
उधर, सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का एक दल पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। यह दल अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग के पास गणेशपुर तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। हाथियों का यह झुंड लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है।शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत



















