LIVE UPDATE
अपराधबलरामपुर

पत्नी ही नाबालिग को पति और दोस्त के हवाले करती थी, गैंगरेप केस में तीनों को 20-20 साल की जेल

पत्नी ही नाबालिग को पति और दोस्त के हवाले करती थी, गैंगरेप केस में तीनों को 20-20 साल की जेल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने इस घिनौने अपराध में शामिल आरोपी पति-पत्नी समेत एक अन्य युवक को 20-20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

पैसे का लालच देकर पत्नी ने ही रची थी साजिश

यह पूरा मामला 24 फरवरी, 2023 का है, जब इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक साजिश रची गई। मामले की मुख्य आरोपी एक महिला थी, जिसने एक नाबालिग लड़की को पैसों का लालच दिया। उसने पीड़िता को झांसा दिया कि वह उसकी शादी झांसी में करा देगी और उसे 50 हजार रुपये भी दिलवाएगी।पत्नी ही नाबालिग को पति और दोस्त के हवाले करती थी

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस झूठे वादे पर भरोसा कर जब नाबालिग लड़की आरोपी महिला के घर आई, तो महिला ने उसे अपने पति और एक अन्य युवक के साथ सोने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने नाबालिग का लगातार यौन शोषण किया।पत्नी ही नाबालिग को पति और दोस्त के हवाले करती थी

चंगुल से भागकर पीड़िता ने बताई आपबीती

किसी तरह हिम्मत जुटाकर पीड़िता आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और सीधे अपने घर पहुंची। वहां उसने अपने परिवार वालों को रो-रोकर पूरी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद परिवार ने तुरंत रघुनाथनगर थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।पत्नी ही नाबालिग को पति और दोस्त के हवाले करती थी

फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला, तीनों दोषियों को 20 साल की कैद

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की गई। सबूतों और गवाहों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट ने आरोपी पति, उसकी पत्नी और उनके एक अन्य साथी को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, तीनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस फैसले से पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिला है, वहीं समाज में एक कड़ा संदेश भी गया है।पत्नी ही नाबालिग को पति और दोस्त के हवाले करती थी

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE