LIVE UPDATE
मध्यप्रदेश

नाबालिग ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, मचा हड़कंप!

ग्वालियर में बेकाबू रफ्तार का कहर: पुलिसकर्मी घायल, नाबालिग पर केस दर्ज

नाबालिग ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, मचा हड़कंप! मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में नशे में धुत और लापरवाह वाहन चालक अब आम जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के लिए भी मुसीबत बनते जा रहे हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

क्या हुआ उस रात?

शनिवार रात करीब 9 बजे बहोड़ापुर तिराहे पर एक 16 वर्षीय नाबालिग ने हंगामा खड़ा कर दिया। यह नाबालिग लक्ष्मीपुरम (बहोड़ापुर) निवासी एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का पोता बताया जा रहा है। वह अपने दोस्त के साथ कार लेकर निकला था। बहोड़ापुर चौराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान हवलदार रामनिवास गुर्जर ने जब कार रोकने का इशारा किया, तो नाबालिग ड्राइवर ने ब्रेक लगाने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। उसने स्टीयरिंग हवलदार की तरफ घुमाकर उन्हें टक्कर मारी, जिससे रामनिवास बोनट पर जा गिरे। इसके बावजूद, नाबालिग करीब 25 मीटर तक कार दौड़ाता रहा, पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटता रहा।नाबालिग ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, मचा हड़कंप!

दोस्त ने खींचा हैंडब्रेक, टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाबालिग ड्राइवर कार पर नियंत्रण खो रहा था और गाड़ी डिवाइडर की तरफ घूम गई थी। समय रहते, बगल में बैठे उसके दोस्त ने सूझबूझ से हैंडब्रेक खींच दिया, जिससे गाड़ी रुक गई। इस घटना में हवलदार रामनिवास चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने गुस्से में आकर कार चालक की पिटाई भी कर दी।नाबालिग ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, मचा हड़कंप!

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बहोड़ापुर थाना टीआई जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि नाबालिग कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, गाड़ी मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नाबालिग ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, मचा हड़कंप!

तीन दिन में दूसरी वारदात: बढ़ती चिंता

यह पिछले तीन दिनों में ऐसी दूसरी घटना है, जब किसी पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर लटका कर घसीटा गया हो। इससे पहले, रोडवेज तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही अतुल शर्मा को भी एक नाबालिग ने टक्कर मारी थी, जिसमें शर्मा बोनट पर आ गिरे थे और उनके पैर में गहरी चोट आई थी। उस हादसे में सड़क से गुजर रही दो महिलाओं समेत चार लोग जख्मी हुए थे। ये घटनाएं शहर में बढ़ती लापरवाही और बेकाबू ड्राइविंग की ओर इशारा करती हैं, जिस पर तुरंत लगाम कसने की जरूरत है।नाबालिग ने चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा, मचा हड़कंप!


Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE