LIVE UPDATE
कवर्धाअपराध

कबीरधाम में सक्रिय “त्रुटि सुधार माफिया”, जनता परेशान

पटवारी से एसडीएम तक राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का सिंडिकेट, किसानों और ग्रामीणों की शिकायतें

दीपक तिवारी/कवर्धा:-

कबीरधाम में सक्रिय “त्रुटि सुधार माफिया”, जनता परेशान. कबीरधाम जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार का रैकेट चल रहा है। सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, जमीन नामांतरण और त्रुटि सुधार के नाम पर जनता से अवैध वसूली की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी जानबूझकर नामांतरण में गलत नाम दर्ज करता है और रिकॉर्ड में गड़बड़ी करता है। इसके बाद पीड़ित को त्रुटि सुधार के लिए आवेदन देना पड़ता है। वहीं, तहसील से लेकर एसडीएम दफ्तर तक यह फाइल कई महीनों तक फंसी रहती है।कबीरधाम में सक्रिय “त्रुटि सुधार माफिया”, जनता परेशान

सूत्रों के अनुसार, त्रुटि सुधार आवेदन तहसील में फाइल बनाकर रोक दी जाती है। तहसील कर्मचारी और राजस्व निरीक्षक फाइल आगे बढ़ाने के लिए हिस्सेदारी की मांग करते हैं। एसडीएम दफ्तर में भी बिना चढ़ावे के फाइल आगे नहीं जाती। महीनों तक चक्कर लगाने और हजारों रुपये देने के बाद ही सुधार किया जाता है।कबीरधाम में सक्रिय “त्रुटि सुधार माफिया”, जनता परेशान

एक ग्रामीण ने कहा, “गलती पटवारी करता है और भुगतना हमें पड़ता है। बिना पैसा दिए फाइल कभी पास नहीं होती।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रैकेट में तहसीलदार और एसडीएम तक की मिलीभगत सवाल खड़े करती है। लोग आशंका जताते हैं कि नेताओं की छत्रछाया के बिना यह भ्रष्टाचार संभव नहीं।कबीरधाम में सक्रिय “त्रुटि सुधार माफिया”, जनता परेशान

राजस्व विभाग में इस तरह की मिलीभगत से आम जनता त्रस्त है और किसान परेशान हैं। “त्रुटि सुधार माफिया” खुलेआम लूट का काम कर रहा है और अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं।कबीरधाम में सक्रिय “त्रुटि सुधार माफिया”, जनता परेशान

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE