बिहार चुनाव 2025: NDA का ‘विकसित बिहार’ संकल्प पत्र जारी, नारी शक्ति, युवा रोज़गार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर
एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य, 5 साल में 1 करोड़ रोज़गार और 7 एक्सप्रेसवे का वादा

पटना: बिहार चुनाव 2025: NDA का ‘विकसित बिहार’ संकल्प पत्र जारी, नारी शक्ति, युवा रोज़गार और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने आज अपना महत्वाकांक्षी घोषणा पत्र ‘विकसित बिहार संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में इसे जारी किया गया। इस घोषणा पत्र में महिला सशक्तिकरण, युवा रोज़गार, कृषि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधुनिक बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
#WATCH | #BiharElection2025 | Deputy CM Samrat Choudhary says, “Financial and social empowerment of Extremely Backward Classes is very important. Different categories of Extremely Backward Classes will be given financial help of Rs 10 Lakhs. The most important thing is that under… https://t.co/IJGEna8p6U pic.twitter.com/3eJSlCXVl9
WhatsApp Group Join NowFacebook Page Follow NowYouTube Channel Subscribe NowTelegram Group Follow NowInstagram Follow NowDailyhunt Join NowGoogle News Follow Us!— ANI (@ANI) October 31, 2025
NDA ने इस घोषणा पत्र को तैयार करने से पहले पूरे बिहार में 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एक व्यापक सुझाव अभियान चलाया था। इसके तहत 243 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख स्थानों पर 3000 से अधिक सुझाव पेटियां रखी गई थीं, जिनमें आए सुझावों के आधार पर इस संकल्प पत्र को अंतिम रूप दिया गया है।बिहार चुनाव 2025: NDA का ‘विकसित बिहार’ संकल्प पत्र जारी
घोषणा पत्र की मुख्य बातें:
महिला सशक्तिकरण: NDA ने एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
युवा रोज़गार: आगामी पांच वर्षों में 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी और रोज़गार के अवसर प्रदान करने का वादा किया गया है।
शिक्षा का विस्तार: हर अनुमंडल में कला, वाणिज्य और कानून संकाय के कॉलेज खोले जाएंगे। गरीब परिवार के लोगों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाएं: हर विधानसभा क्षेत्र में वेटनरी एंबुलेंस और हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित किए जाएंगे, साथ ही मरीजों को जेनेरिक दवाओं पर विशेष फोकस रहेगा।
बुनियादी ढांचा: बिहार में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा और अगले पांच साल में 7 एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। दरभंगा और पूर्णिया में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाए जाएंगे। बिहार के 4 नए शहरों में मेट्रो का निर्माण प्रस्तावित है।
कृषि सुधार: किसानों को हर फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दी जाएगी।
औद्योगिक विकास: बिहार के हर जिले में फैक्ट्री और औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।
नियोजित शिक्षक और कर्मचारी: नियोजित शिक्षक और कर्मचारियों के लिए भी घोषणा पत्र में एक बड़ी घोषणा की गई है, जिससे उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा।
विशेष परियोजनाएं: बिहार में बार एजुकेशन सिटी का निर्माण भी घोषणा पत्र का एक अहम हिस्सा है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की भी योजना है।
NDA ने अपने घोषणा पत्र के माध्यम से अगले पांच सालों के लिए बिहार के विकास का एक स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया है, जिसमें समावेशी विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं पर बल दिया गया है।बिहार चुनाव 2025: NDA का ‘विकसित बिहार’ संकल्प पत्र जारी



















