LIVE UPDATE
भारत

₹1.86 लाख का ‘फोन’ ऑर्डर: बॉक्स खुला तो होश उड़ गए… अंदर मिली सिर्फ ‘टाइल’!

बेंगलुरु के इंजीनियर के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ी ठगी, पुलिस जांच में जुटी

बेंगलुरु: ₹1.86 लाख का ‘फोन’ ऑर्डर: बॉक्स खुला तो होश उड़ गए… अंदर मिली सिर्फ ‘टाइल’! ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के साथ ही धोखाधड़ी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। कई बार ग्राहकों को ऑर्डर किए गए सामान की जगह कुछ और मिल जाता है, या फिर खाली डिब्बा ही हाथ लगता है। ऐसा ही एक ताजा मामला बेंगलुरु में सामने आया है, जहां एक इंजीनियर के साथ 1.86 लाख रुपये की बड़ी ठगी हो गई।

प्रेमानंद नामक इस इंजीनियर ने ऑनलाइन माध्यम से 1.86 लाख रुपये का सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 फोन ऑर्डर किया था। उन्होंने अपने एचडीएफसी कार्ड से पूरी राशि का भुगतान एक ही बार में कर दिया था। जब उनके घर पर फोन की डिलीवरी हुई, तो प्रेमानंद ने सावधानी बरतते हुए अनबॉक्सिंग का वीडियो शूट करना शुरू किया। वीडियो में जो सामने आया, उसे देखकर उनके होश उड़ गए। डिलीवरी बॉक्स में महंगे स्मार्टफोन की जगह एक टाइल का टुकड़ा निकला।₹1.86 लाख का ‘फोन’ ऑर्डर: बॉक्स खुला तो होश उड़ गए

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस धोखाधड़ी के तुरंत बाद, प्रेमानंद ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और कुमारस्वामी लेआउट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और दोषियों की तलाश में जुट गई है। यह घटना ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए एक बार फिर चेतावनी है कि वे सतर्क रहें और किसी भी बड़ी खरीदारी के दौरान पूरी सावधानी बरतें। ऐसे मामलों में अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाना एक अच्छा कदम साबित हो सकता है, जो धोखाधड़ी साबित करने में सहायक होता है।₹1.86 लाख का ‘फोन’ ऑर्डर: बॉक्स खुला तो होश उड़ गए

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE