ओहायो में भारतवंशी विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन: गवर्नर पद की रेस हुई दिलचस्प!
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की तारीफ, विवेक के हिंदू धर्म पर गर्व की भी चर्चा

ओहायो, अमेरिका: ओहायो में भारतवंशी विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन: गवर्नर पद की रेस हुई दिलचस्प! अमेरिकी राज्यों में गवर्नर चुनावों का दौर शुरू हो चुका है और ओहायो राज्य के गवर्नर पद की रेस में इस बार एक भारतवंशी चेहरा अपनी किस्मत आजमा रहा है। विवेक रामास्वामी, जो पहले राष्ट्रपति पद की दावेदारी में डोनाल्ड ट्रंप का सामना कर चुके हैं, अब ओहायो के गवर्नर बनने के लिए चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उनके अभियान को एक बड़ा बूस्ट तब मिला जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर खुले तौर पर उनका समर्थन किया।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विवेक की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, “विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। एक ऐसी जगह जो मुझे काफी पसंद है और जहाँ मैंने 2016, 2020 और 2024 में तीन बार बड़ी जीत हासिल की। मैं विवेक को अच्छी तरह से जानता हूं, मैंने उनके खिलाफ चुनावी मैदान में भी उतरा हूं और वह खास हैं। वह युवा, मज़बूत और स्मार्ट हैं। विवेक एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं, जो वास्तव में हमारे देश से प्यार करते हैं।”ओहायो में भारतवंशी विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन
ट्रंप ने आगे कहा कि विवेक ओहायो के अगले गवर्नर के रूप में अर्थव्यवस्था को बढ़ाने, कर्ज़ों और खर्चों में कटौती करने, ‘मेड इन अमेरिका’ को बढ़ावा देने, अमेरिकी ऊर्जा प्रभुत्व को बढ़ावा देने, सुरक्षित सीमाओं को बनाए रखने, प्रवासी अपराध को रोकने, सेना और पूर्व सैनिकों को मज़बूत करने, कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने, चुनाव की अखंडता को आगे बढ़ाने और संविधान के दूसरे संशोधन की रक्षा करने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “विवेक रामास्वामी ओहायो के बेहतरीन गवर्नर होंगे और मेरा पूरा समर्थन उनके साथ है।”ओहायो में भारतवंशी विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन
यह गौरतलब है कि विवेक रामास्वामी एक गर्वित हिंदू हैं और अपने अभियानों के दौरान हिंदू धर्म और इसकी विशेषताओं के बारे में बात करने से कभी पीछे नहीं हटते। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार की दौड़ में विवेक ने ट्रंप का सामना किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना अभियान समाप्त कर ट्रंप को अपना समर्थन दे दिया था। अब देखना यह होगा कि ट्रंप का यह शक्तिशाली समर्थन विवेक को ओहायो के गवर्नर की कुर्सी तक पहुंचाने में कितना सहायक सिद्ध होता है।ओहायो में भारतवंशी विवेक रामास्वामी को ट्रंप का समर्थन



















