
दुर्ग: नगर निगम की पानी की टंकी में मिला तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव, शहर में हड़कंप. दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जल घर की पानी की टंकी में एक सड़ा-गला शव तैरता हुआ पाया गया। नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचे कर्मचारियों ने जैसे ही यह भयावह दृश्य देखा, उन्होंने तत्काल पुलिस और नगर निगम प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
30 फीट गहरी टंकी से होती थी हजारों घरों में सप्लाई

यह घटना शहर की उस जल घर की टंकी में हुई है, जो लगभग 30 फीट गहरी है और जिससे रोजाना हजारों घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। कर्मचारियों के अनुसार, घटना सामने आने से पहले तक पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी थी। इस घटना ने जल आपूर्ति व्यवस्था की सुरक्षा और निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि शव करीब तीन दिन पुराना है। आशंका है कि शव कई दिनों से टंकी में फंसा रहा और पानी का स्तर बढ़ने पर वह तैरकर ऊपर आ गया, जिसके बाद यह मामला सामने आया।नगर निगम की पानी की टंकी में मिला तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव
निगम की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ने इस घटना को “घोर लापरवाही” करार दिया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पुराना शव टंकी में होने के बावजूद निगम द्वारा उसी पानी की आपूर्ति जारी रखना नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।नगर निगम की पानी की टंकी में मिला तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव
शव की पहचान नहीं हो पाई, जांच जारी
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिसके कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो पाई है। डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि पुलिस टीम ने एफएसएल अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया है। शव जल घर की मशीनरी के पास फंसा हुआ मिला था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और मृतक की पहचान को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।नगर निगम की पानी की टंकी में मिला तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव
जल आपूर्ति बंद, टंकी की सफाई शुरू
पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, नगर निगम प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से जल आपूर्ति को रोक दिया है और पूरी टंकी की आपात सफाई और सैनिटाइजेशन के निर्देश जारी किए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि जल आपूर्ति बहाल करने से पहले संपूर्ण परीक्षण किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और नागरिकों को स्वच्छ पानी मिल सके।नगर निगम की पानी की टंकी में मिला तीन दिन पुराना सड़ा-गला शव



















