
नई दिल्ली/नोएडा: फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी, 37 साल के ‘नटवरलाल’ का सच जान STF भी रह गई दंग. उत्तर प्रदेश एसटीएफ (UP STF) ने बुधवार तड़के ग्रेटर नोएडा से एक ऐसे महाठग को गिरफ्तार किया है, जिसके कारनामे सुनकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां भी हैरान हैं। आरोपी सुनीत कुमार पिछले काफी समय से खुद को कभी रॉ (RAW) का अधिकारी, कभी आर्मी का मेजर, तो कभी केंद्र सरकार का वरिष्ठ अफसर बताकर लोगों को ठग रहा था। उसकी शातिर चालों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने अपनी फर्जी पहचान के दम पर बिहार के छपरा में तैनात एक महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट (जज) को भी झांसे में ले लिया और उनसे शादी कर ली।
महिला जज भी नहीं समझ पाईं पति का झूठ
एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी सुनीत कुमार ने खुद को रॉ का खुफिया अधिकारी बताकर महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट को विश्वास में लिया था। जब जांच टीम ने छपरा (बिहार) में तैनात उनकी पत्नी से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि उनके पति गृह मंत्रालय में एक ‘गोपनीय पद’ पर तैनात हैं। महिला जज को इस बात का जरा भी आभास नहीं था कि जिस व्यक्ति के साथ वह रह रही हैं, वह एक शातिर अपराधी है। यह खुलासा होने पर न्यायिक महकमे में भी हड़कंप मच गया है।फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी
ऐसे खुली पोल: मेजर अमित बनकर रह रहा था सोसाइटी में
अपर पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ नोएडा यूनिट) राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में एक संदिग्ध व्यक्ति रह रहा है। वह खुद को कभी मेजर अमित बताता था तो कभी रॉ का डायरेक्टर। दिल्ली में हाल ही में हुए बम विस्फोट के मद्देनजर इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ ने देर रात छापेमारी की।फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी
फ्लैट पर जब टीम पहुंची, तो सुनीत कुमार ने अपना पर्स दिखाया, जिसमें भारत सरकार के कैबिनेट सेक्रेट्रिएट का एक आईकार्ड मिला। इसमें उसका पद ‘जॉइंट सेक्रेटरी (ऑपरेशन), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल’ लिखा था। हालांकि, जांच में यह कार्ड पूरी तरह फर्जी निकला। रॉ और अन्य एजेंसियों ने स्पष्ट कर दिया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति उनके विभाग में नहीं है।फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी
टैब में मिला दिल्ली ब्लास्ट का वीडियो, एजेंसियां सतर्क
गिरफ्तारी के दौरान बरामदगी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। आरोपी के टैबलेट से दिल्ली ब्लास्ट से संबंधित वीडियो मिले हैं, जिसके बाद जांच की दिशा बदल गई है। एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि उसका संबंध किसी आतंकी गतिविधि या बड़े गिरोह से तो नहीं है।फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी
तलाशी में मिला फर्जीवाड़े का जखीरा
आरोपी के पास से बरामद सामानों की सूची लंबी है, जो उसकी बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है:
भारत सरकार के फर्जी पहचान पत्र और मुहरें।
20 चेक बुक और 8 डेबिट/क्रेडिट कार्ड।
5 पैन कार्ड, 3 वोटर आईडी और 2 आधार कार्ड।
कंपनी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज और 17 एग्रीमेंट।
3 लैपटॉप और 2 टैबलेट।
जांच में पता चला है कि उसने मकान मालकिन मंजू गुप्ता को भी ‘मेजर अमित कुमार’ बनकर ठगा था और दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर के नाम से फर्जी पुलिस वेरिफिकेशन दिया था। दस्तावेजों से संकेत मिले हैं कि वह किसी कॉर्पोरेट फ्रॉड के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की योजना बना रहा था।फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
एसटीएफ ने आरोपी सुनीत कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340 और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल, एसटीएफ हर उस दस्तावेज और डिवाइस को खंगाल रही है जो इस ‘फर्जी रॉ अफसर’ के असली मंसूबों को उजागर कर सके।फर्जी रॉ अधिकारी बनकर महिला जज से रचाई शादी



















