
दतिमा मोड़/सूरजपुर: Surajpur Crime: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, ट्रेलर में लटकती मिली लाश; परिजन बोले- हत्या कर टांगा गया. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग में खड़े एक ट्रेलर के अंदर युवक की फांसी पर लटकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक अपनी ससुराल आया हुआ था। जहां पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है, वहीं परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला?
घटना करंजी चौकी क्षेत्र के झुमरपारा से करंजी स्टेशन मार्ग स्थित साइडिंग की है। मृतक की पहचान एमसीबी जिले के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी 22 वर्षीय सावन कुमार सोनवानी (पिता रामलाल सोनवानी) के रूप में हुई है।Surajpur Crime: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत
जानकारी के मुताबिक, सावन अपने ससुराल ग्राम पंचायत दतिमा में एक रिश्तेदार के घर ‘चंदनपान कार्यक्रम’ में शामिल होने आया था। शनिवार तड़के करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी को शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।Surajpur Crime: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत
बाद में उसका शव रेलवे साइडिंग में पिछले एक हफ्ते से खड़े खराब ट्रेलर (क्रमांक CG 15 DP 3499) के अंदर संदिग्ध हालत में मिला। शव उसी के मफलर के सहारे लटका हुआ था।Surajpur Crime: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत
परिजन ने लगाया हत्या का आरोप: ‘ऊंचाई सिर्फ 5 फीट थी’
इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की थ्योरी को खारिज करते हुए हत्या (Murder) की आशंका जताई है। उनका तर्क है कि:
युवक का शव ट्रेलर के जिस निचले हिस्से में लटका मिला, उसकी ऊंचाई 5 फीट से भी कम थी।
इतनी कम ऊंचाई पर फांसी लगाना संभव नहीं लगता।
परिजनों को शक है कि पहले गला घोंटकर सावन की हत्या की गई और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को मफलर से टांग दिया गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही करंजी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।Surajpur Crime: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत
चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि, “प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने मानसिक तनाव या किसी व्यक्तिगत कारण से यह कदम उठाया होगा। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।”Surajpur Crime: ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत



















