LIVE UPDATE
भारत

केदारनाथ जा रहे यात्रियों से भरी वैन खाई में गिरी..एक की मौके पर मौत, 7 घायल

NCG NEWS DESK पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मलेथा- टिहरी राजमार्ग पर डांगचौरा पाली के समीप एक ओमनी वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। जबकि चालक सहित सात लोग घायल गए हैं। सभी घायल केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तरकाशी हरेती ब्रह्मखाल के दो परिवारों के सात सदस्य केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए ओमनी वैन में निकले थे। मलेथा- टिहरी राजमार्ग पर डांगचौरा पाली के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिसके बाद लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस एवं एसडीआरएफ श्रीनगर की टीम ने मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में वैन सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि चालक सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को 108 की मदद से बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।

कोतवाल कीर्तिनगर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि हादसे में बिजेंद्र सिंह राणा पुत्र तेग सिंह निवासी हरेती ब्रह्मखाल की मौत हुई है। मणिका देवी पत्नी बिजेंद्र सिंह, उनके नाती आदर्श व कल्पना निवासी हरेती ब्रह्मखाल और जवाई मंगल सिंह निवासी खटूखाल घायल हैं। चालक धीरज कुमार निवासी उत्तरकाशी भी घायल है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE