रायपुर ब्रेकिंग: डिनर के दौरान सिर पर आ गिरी छत! रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई लोग

रायपुर ब्रेकिंग: डिनर के दौरान सिर पर आ गिरी छत! रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई लोग, राजधानी रायपुर के पॉश इलाके वीआईपी रोड (VIP Road) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ स्थित मशहूर ‘रजवाड़ा रिसॉर्ट’ (Rajwada Resort) में शुक्रवार की रात खुशियों का माहौल तब चीख-पुकार में बदल गया, जब डिनर कर रहे लोगों के ऊपर अचानक रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग (False Ceiling) भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
यहाँ जानिए हादसे की पूरी डिटेल:
1. 25 से ज्यादा लोगों की जान पर बन आई
घटना माना थाना क्षेत्र की है। चश्मदीदों और मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, रेस्तरां के अंदर लगभग 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे और खाना खा रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ छत का सजावटी हिस्सा नीचे आ गिरा। भारी मलबे की चपेट में आने से कई मेहमानों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद रिसॉर्ट में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। डिनर के दौरान सिर पर आ गिरी छत! रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा
2. भारी लाइटिंग और निर्माणाधीन हॉल बनी वजह?
हादसे के पीछे रिसॉर्ट प्रबंधन की बड़ी लापरवाही की बात सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि जिस हॉल में रेस्तरां संचालित किया जा रहा था, वह अभी निर्माणाधीन (Under Construction) था। फॉल सीलिंग पर सजावट के नाम पर भारी डिजाइन और वजनदार लाइटिंग लगाई गई थी। छत इस वजन को नहीं झेल सकी और पूरा स्ट्रक्चर नीचे आ गिरा। डिनर के दौरान सिर पर आ गिरी छत! रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा
3. मौके पर पहुंचा प्रशासन, जांच शुरू
इतने बड़े हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। रेस्तरां को खाली करा लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि जब हॉल का काम पूरा नहीं हुआ था, तो वहां ग्राहकों को बैठाने की अनुमति क्यों दी गई? इस मामले में रिसॉर्ट प्रबंधन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। डिनर के दौरान सिर पर आ गिरी छत! रजवाड़ा रिसॉर्ट में बड़ा हादसा



















