LIVE UPDATE
भारत

Air India की फ्लाइट में यात्री ने सीट पर किया शौच-पेशाब, पुलिस ने एयरपोर्ट पर दबोचा

NCG NEWS DESK नई दिल्ली: मुंबई-दिल्ली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर विमान के अंदर शौच और पेशाब कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आईजीआई हवाईअड्डे पर पहुंचते ही उक्त पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया है। इस घटना से साथी यात्री और चालक दल के सदस्य स्तब्ध रह गए।

जानकारी के अनुसार 24 जून को मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी 866 में सीट नंबर 17एफ पर बैठे यात्री राम सिंह ने विमान के अंदर पंक्ति 9वीं पंक्ति में बैठे लोगों पर शौच, पेशाब और थूक दिया। इस मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के निवासी राम सिंह को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फ्लाइट कैप्टन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस स्थिति के बारे में तुरंत मुझे, पायलट-इन-कमांड कैप्टन वरुण संसारे को स्टाफ ने सूचित किया। कंपनी को एक तत्काल संदेश भेजा गया, जिसमें यात्री के आगमन पर सुरक्षा सहायता का अनुरोध किया गया। इस घटना से विमान में सवार कई अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट कैप्टन की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने आईजीआई पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 और 510 के तहत मामला दर्ज किया है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE