Dancing Cop: Viral Reels पड़ीं महंगी! ‘Dancing Cop’ रंजीत सिंह का हुआ डिमोशन, अब ‘प्रधान आरक्षक’ से बने ‘आरक्षक’

Dancing Cop: सोशल मीडिया पर अपनी डांसिंग स्किल्स के लिए मशहूर ‘Dancing Cop’ रंजीत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई डांस वीडियो नहीं बल्कि पुलिस विभाग द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई है। वर्दी, सरकारी हथियार और हथकड़ी के साथ सोशल मीडिया पर रील (Reels) बनाना रंजीत सिंह को इतना भारी पड़ा कि उनका डिमोशन (Demotion) कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला? (Why was he demoted?)
Dancing Cop: इंदौर ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ रंजीत सिंह, जो अपनी अनोखी स्टाइल के लिए देशभर में फेमस हैं, पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे थे। उन पर अनुशासनहीनता (Indiscipline) के गंभीर आरोप लगे थे। हाल ही में रंजीत ने पुलिस की वर्दी पहनकर, सरकारी हथकड़ी और हथियारों के साथ रील बनाई थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
Dancing Cop: पुलिस विभाग ने इसे नियमों का उल्लंघन माना। बुधवार को जारी किए गए आधिकारिक आदेश के अनुसार, रंजीत सिंह को प्रधान आरक्षक (Head Constable) के पद से हटाकर अब आरक्षक (Constable) बना दिया गया है।
रील और विवादों से पुराना नाता
Dancing Cop: रंजीत सिंह की मुश्किलें तब शुरू हुईं जब एक युवती ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया था। इस घटना के बाद उन्हें ‘लाइन अटैच’ भी किया गया था। लाइन हाजिर होने के बावजूद रंजीत की सोशल मीडिया एक्टिविटी कम नहीं हुई। उन्होंने जेल के बाहर खड़े होकर भी रील पोस्ट की थी, जिसे मीडिया द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद आला अफसरों ने संज्ञान लिया।
विभाग की सख्ती: रील डिलीट की, पर कार्रवाई नहीं रुकी
Dancing Cop: जब मामला बढ़ता दिखा तो रंजीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से विवादित रील डिलीट कर दी थी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वरिष्ठ अधिकारियों ने इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई और विभागीय जांच (Departmental Inquiry) शुरू कर दी। फिलहाल, उनके खिलाफ एक और जांच अभी भी चल रही है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
Dancing Cop: यह कार्रवाई उन सभी पुलिसकर्मियों के लिए एक सबक है जो वर्दी की गरिमा को ताक पर रखकर सोशल मीडिया पर फेम पाने की कोशिश करते हैं।



















