LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

अवैध शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार.. मध्य प्रदेश से शराब लाकर करता था बिक्री 138 पौवा गोवा शराब व मोटर सायकल जप्त

NCG NEWS DESK सुपेला: पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ था इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला की एक व्यक्ति मध्य प्रदेश का शराब अवैध रूप से डेरा मोहल्ला में बिक्री कर रहा है सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर व महिला रक्षा टीम के साथ डेरा मोहल्ला पहुंचकर पुलिस तैनात किया गया इसी दौरान आरोपी पवन कुमार धु्रव अपनी मोटर सायकल में दो बोरी में शराब लेकर आ रहा था|

जो पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया एवं अपनी मोटर सायकल व शराब को नाली में फेक कर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी के कब्जे से 138 पौवा गोवा शराब एवं मोटर सायकल को जप्त किया गया डेरा मोहल्ला सुपेला थाना क्षेत्र का संवेदनशील क्षेत्र है इस कार्यवाही से डेरा मोहल्ला के अपराधिक किस्म के व्यक्तियों असामजिक तत्वो पर पुलिस का भय बना है आरोपी को आज  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया|

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE