LIVE UPDATE
सूरजपुरहमर छत्तीसगढ़

बकरे की आंख ने ले ली इंसान की जान, गले में फंसने के बाद दम घुटने से मौत

NCG NEWS DESK सूरजपुर : जिला मुख्यालय के समीप पर्री गांव की नर्सरी में पिकनिक मनाने आए मदनपुर निवासी बागर सिंह नामक ग्रामीण की बकरे की आंख निगलने से मौत हो गई। बताया गया कि उसने मांस बनने से पहले बकरे की आंख को निगल लिया था और आंख गले में फंस जाने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हालांकि सोमवार की शाम तक इस मामले में कोतवाली पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली थी।

बता दें कि ग्राम मदनपुर निवासी बागर सिंह सोमवार को दिन में अपने साथियों के साथ जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पर्री स्थित नर्सरी में पिकनिक मनाने आया था। जहां उसके साथी बकरा काट कर मांसाहारी भोजन बनाने की तैयारी में थे। उसी दौरान बकरे का कच्चा मांस खाने के साथ ही बागर सिंह ने कटे बकरे की आंख को भी निकल लिया। बकरे की आंख उसके गले में फंस गई। इस कारण दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके तत्काल जिला चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE