LIVE UPDATE
भारत

पैर का इलाज कराने गए शख्स का डॉक्टरों ने किया पेट का इलाज, थाने पहुंचा मामला

NCG NEWS DESK : लालागंज में एक मरीज ने जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों पर जबरन पेट का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया जबकि वह पैर का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था। इसकी शिकायत लेकर वह जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंचा जहां से जांच का आश्वासन भी उसे मिला लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार के पैर में काफी गंभीर अल्सर हो चुका है जिसका इलाज कराने वह बार-बार जिला अस्पताल आता है. इसी क्रम में वह अस्पताल आया जहां पर राजकुमार ने डॉक्टरों पर पैसा मांगने और जबरन पैर का इलाज करने की बजाय पेट का ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप लगाया.

वहीं जब इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र मौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा यह आरोप झूठे हैं. राजकुमार नामक व्यक्ति जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था, इसके पहले भी वह कई बार आ चुका है क्योंकि उसके पैर में नॉन हीलिंग अल्सर है. उसको सजेस्ट भी किया गया कि वह केजीएमसी जाकर अपना इलाज करा ले लेकिन वह यहीं बना रहना चाहता है. उसे जब दूसरे वार्ड में भर्ती कर दिया गया तब उसने वहां मौजूद स्टाफ को धमकी देना शुरू कर दिया कि वह अपना पेट फाड़ कर सबको फंसा देगा और उसने वैसा ही किया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE