LIVE UPDATE
विदेश

यात्री वैन में लगे गैस सिलेंडर में रिसाव से विस्फोट, 7 लोगों मौत- 14 घायल

NCG NEWS DESK इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक यात्री वैन में आग लग गई जिसमें जलकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने रविवार को दी।

पुलिस ने स्थानीय मीडिया से कहा कि यह दुर्घटना पूर्वी पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले के भलवाल शहर में वैन में लगे गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुई जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। इसके बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस के अनुसार, इसमें कम से कम 14 यात्री जलने से घायल हो गए जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, इस आग में कई शव इतनी बुरी तरह जल चुके थे कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती थी।

पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू प्राप्त किया। बचावकर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE