LIVE UPDATE
धमतरीहमर छत्तीसगढ़

पत्थर खदान में ब्लास्ट होने से 8 साल की मासूम घायल.

NCG NEWS DESK धमतरी। कुरूद ब्लाॅक के कोकड़ी गांव में बारूद ब्लास्ट से 8 साल की एक छात्रा घायल हो गई. घायल बच्ची का नाम रागनी ध्रुव है, जो कक्षा तीसरी की छात्रा है. दोपहर लंच की छुट्टी के दौरान यह हादसा हुआ. हादसे में छात्रा की सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए राजिम से रायपुर रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, कुरूद थाना क्षेत्र के कोकड़ी नारी गांव के रहने वाले भोजराज ध्रुव की 8 साल की बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी. दोपहर खाने की छुट्टी हुई तो बच्ची स्कूल के खाली परिसर में खड़ी थी. इसी दरम्यान एक पत्थर छिटकर उनके सर पर लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. स्कूल स्टाफ ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इसके बाद आनन फानन में स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए राजिम ले जाया गया, लेकिन सर पर गंभीर चोट लगने से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE