LIVE UPDATE
दुर्गहमर छत्तीसगढ़

घटिया निर्माण की वजह से फ्लाईओवर की सड़कें खराब, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने किया निरीक्षण

NCG NEWS DESK भिलाई:भिलाई टाउनशिप के अंदर बने फ्लाईओवर को अब जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने एसपी शलभ सिन्हा के साथ इसका निरीक्षण किया और बीएसपी के अधिकारियों को इसमें आई तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के निर्देश भी दिए हैं।

बता दें कि 12 साल पहले 25 करोड़ की लागत से यह फ्लाईओवर  तैयार किया गया था। शुरू से ही विवादों में रहने के कारण 2021 में इसका उद्घाटन भी हुआ , लेकिन कुछ दिनों में ही घटिया निर्माण की वजह से इसमें दरारे आने लगी तो इस पर आवाजाही बंद कर दी गई। इसे लेकर आईबीसी 24 ने प्रमुखता से खबर भी दिखाई थी, जिसके बाद यह बड़ा असर सामने आया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

यह फ्लाईओवर बीएसपी के अंदर जाने वाले भारी वाहनों के लिए बनाया गया था जो खुर्सीपार गेट से होते हुए बोरिया गेट तक पहुंचता है। सीएसवीटीयू के वाइस चांसलर ने फ्लाईओवर में आई दरारों की जांच विवि के जियोटैक लैब में कराने की भी बात कही थी। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि फ्लाई ओवर के आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, लेकिन ब्रिज के शुरू होने के बाद दुर्गा चौक में जाम नहीं लगेगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE