LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

तीसरा दिन आज : विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होगी चर्चा

NCG NEWS DESK RAIPUR ; छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार आज विपक्ष के अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी।विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 20 जुलाई को शासकीय कार्य खत्म होने के बाद शाम 5:30 बजे तक और 21 जुलाई को शासकीय कार्य खत्म होने के बाद शाम 5:30 बजे तक समय निर्धारित की है।उन्होंने बताया कि सदन को मंत्रिमंडल के प्रति दो अविश्वास प्रस्ताव की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें पहली सूचना नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल व अन्य सदस्यों की है.

अनुदान मांग की चर्चा को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

बुधवार को सदन में छह हजार 31 करोड़ पचहत्तर लाख दो हजार नौ सौ सत्तहत्तर रुपये का अनुपूरक बजट पास हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने पक्ष को घेरा। विपक्ष ने बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी समेत कई मुद्दों को लेकर सदन में हंगामा किया।

पूछे जाएंगे 550 प्रश्न

इस सत्र में कुल 13 मंत्रियों को 550 प्रश्नों का सामना करना होगा. वहीं, पक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 21 जुलाई को चर्चा होगी. भूपेश सरकार के इस विधानसभा के कार्यकाल में दूसरी बार विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है. सरकार की ओर से सदन में 2022-23 के लिए महालेखाकार की रिपोर्ट भी पेश की जा सकती है.

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE