LIVE UPDATE
कोंडागांवहमर छत्तीसगढ़

मजदूरों से भरी मालवाहक पलटी, 12 से अधिक घायल

NCG NEWS DESK कोंडागांव। सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के अंतर्गत बफना नेवता मार्ग पर एक मालवाहक वाहन पलट गया। घटना के दौरान मालवाहक में 25 से अधिक मजदूर सवार थे, जिन्हें खेती कार्य के लिए नेवता गांव ले जाया जा रहा था। घटना में लगभग दर्जनभर से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें 108 की सहायता से कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है। घायलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं।

खरीफ फसल के लिए खेतों में कार्य करने 25 से अधिक मजदूरों का दल चिपावण्ड गांव से नेवता कमलू कोर्राम के खेत जा रहा था। सभी मजदूर जिस टाटा ऐस वाहन में सवार होकर मजदूरी के लिए खेत जा रहे थे वो टाटा ऐस वाहन जैसे ही बफना और नेवता के बीच नेवता पुलिया के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में लगभग दर्जनभर से अधिक मजदूर घायल हो गए जिन्हें कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

उपचार कर रहे डॉ सुनील कुजूर के अनुसार, घायलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें गायनिक वार्ड में शिफ्ट करवाया गया है। वहीं तीन मजदूरों के हड्डी फ्रैक्चर हुए हैं। बाकी सभी को सामान्य चोट आयी है, सभी घायलों का उपचार जारी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE