LIVE UPDATE
भारत

होटल के बंद कमरे में मिली प्रेमी जोड़े की लाश, एक साल पहले ही किया था प्रेम विवाह

NCG NEWS DESK इंदौर :  मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक निजी होटल में 2 लोग एक साथ मृत पाए गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। प्रेमी युगल  ने 1 साल पहले ही शादी कर साथ में रह रहे थे ।

दरसअल भंवर कुवा पुलिस थाना के एक होटल में 3 दिन पहले रुकने आए कपल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो इस मामले में होटल के कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और जैसे ही दरवाजा खुलवाया गया । लड़का फांसी के फंदे पर लटका था तो वहीं लड़की बिस्तर पर मृत पड़ी थी ।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

भवर कुआं पुलिस थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि दोनों ही मृतक ने 1 साल पहले घरवालों के खिलाफ जाकर शादी की थी जिससे दोनों के परिजनों के द्वारा पुलिस में शिकायतें भी की गई थी, लेकिन दोनों बालिग थे इस वजह से पुलिस ने भी समझाइश देकर मामले सुलझा दिया था। इस मामले में मृतका के भाई राहुल सोलंकी ने भी मृतक युवक पर कई आरोप लगाए हैं।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE