LIVE UPDATE
विदेशव्यापार

3000 कारों से लदे मालवाहक जहाज में लगी आग…एक भारतीय की मौत…20 घायल

NCG NEWS DESK: नीदरलैंड के तट पर करीब तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई है वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।

बता दें कि 199 मीटर लंबा पनामा का मालवाहक जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज में आग लग गई। अभी तक 23 सदस्यों को लाइफ बोट और हेलीकॉप्टर की मदद बचाया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। आग से बचने के लिए जो क्रू मेंबर जहाज से समुद्र में कूद गए थे उनकी हड्डीयों में चोट, जलन और सांस लेने की समस्या थी। उन्हें उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE