रायपुरहमर छत्तीसगढ़
शिक्षक प्रमोशन पोस्टिंग घोटाले में कुछ बड़ा करने की तैयारी में सरकार

NCG NEWS DESK रायपुर। शिक्षकों के प्रमोशन उपरांत पोस्टिंग घोटाले में सरकार कुछ बड़ा करने की तैयारी में है। पता चला है नियमों को धता बताते हुए चार हजार से अधिक पोस्टिंग को निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।
सूत्रों का कहना है, कभी भी इसका आदेश आ सकता है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने एक न्यूज चेनल को बताया कि पांचों कमिश्नरों की जांच रिपोर्ट मिल गई। आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को भेज दी गई है।
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!



















